Fact Check : बिहार के सिवान में तेंदुआ दिखने का यह वीडियो कई सालों से सोशल मीडिया पर वायरल है
विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि यह वीडियो साल 2022 से इंटरनेट पर मौजूद है और अलग-अलग जगहों के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल किया जा चुका है। वीडियो का बिहार से कोई संबंध नहीं है। हालांकि, हम स्वतंत्र रूप से वायरल वीडियो के स्थान और तारीख की पुष्टि नहीं करते हैं, लेकिन हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह वीडियो पुराना है, जिसे अब सिवान के नाम से हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।
- By: Jyoti Kumari
- Published: Apr 2, 2025 at 04:33 PM
- Updated: Apr 2, 2025 at 04:55 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ को दीवार पर चलते हुए देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो बिहार के सिवान जिले का है।
विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि यह वीडियो साल 2022 से इंटरनेट पर मौजूद है और अलग-अलग जगहों के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा है। विश्वास न्यूज स्वतंत्र रूप से वायरल वीडियो के स्थान और तारीख की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह वीडियो पुराना है, जिसे अब हालिया बताकर बिहार के सिवान जिला का बताकर शेयर किया जा रहा है।
क्या है वायरल पोस्ट में ?
फेसबुक यूजर ‘Sandeep Saddy’ ने 1 अप्रैल को वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “सीवान जिला में गाँव मझवलिया जीरादेई प्रखण्ड में तेंदुआ दिखा दिया है।”
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे से शेयर किया है। वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है।
पड़ताल
वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाले और उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट नईदुनिया की वेबसाइट पर मिली। खबर को 19 दिसंबर 2022 को प्रकाशित किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, “जबलपुर में पुलिस को तेंदुआ दिखने की खबर मिली थी और जब पुलिस वन विभाग की टीम के साथ वहां पहुंची तो कोई तेंदुआ नहीं मिला। खबर देने वाले ने पुलिस को तेंदुआ दिखाई देने का वीडियो तक बनाया था। उसने वीडियो पुलिस को दिखाया तो घटनास्थल और वीडियो की लोकेशन अलग-अलग थी। इस बीच पुलिस समझ गई कि खबर कोरी अफवाह है। उसने जब सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि पुलिस की पैट्रोलिंग के लिए चौकीदार ने गलत सूचना दी थी।”

सर्च के दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी खबर दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर मिली। 2 वर्ष पहले प्रकाशित की गई खबर में इस वीडियो को अजमेर का बताया गया है।

वायरल वीडियो हमें Mr Ajmer Rider नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो 3 अप्रैल 2023 को अपलोड कर अजमेर का बताया गया है।
सर्च के दौरान वायरल वीडियो से जुड़ी कई न्यूज रिपोर्ट्स मिली। वीडियो को अलग-अलग जगहों का बताया गया है।
विश्वास न्यूज स्वतंत्र रूप से इस वीडियो के लोकेशन और तारीख की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह वीडियो सिवान का नहीं है और साल 2022 से इंटरनेट पर मौजूद है।
हमने वीडियो को दैनिक जागरण, सिवान के जिला प्रभारी कीर्ति पांडेय के साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि वीडियो सिवान का नहीं है, यह दावा गलत है।
अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को 5 हज़ार लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि यह वीडियो साल 2022 से इंटरनेट पर मौजूद है और अलग-अलग जगहों के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल किया जा चुका है। वीडियो का बिहार से कोई संबंध नहीं है। हालांकि, हम स्वतंत्र रूप से वायरल वीडियो के स्थान और तारीख की पुष्टि नहीं करते हैं, लेकिन हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह वीडियो पुराना है, जिसे अब सिवान के नाम से हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।
- Claim Review : सीवान जिला में गाँव मझवलिया जीरादेई प्रखण्ड में तेंदुआ दिखा दिया है।
- Claimed By : FB User-Sandeep Saddy
- Fact Check : भ्रामक
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












