X
X

Fact Check: तूफान को लेकर शेयर की जा रही वीडियो न्यूज पुरानी है, वायरल दावा भ्रामक    

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि गुजरात में 19 घंटे में महातूफान आने को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। यह वीडियो जून 2023 का है, जब साइक्लोन बिपरजॉय को लेकर न्यूज एंकर बता रहा है। उसी वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें एक टीवी न्यूज़ एंकर को गुजरात में तूफान आने को लेकर खबर बताते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में कई अलग-अलग क्लिप्स मौजूद हैं। वीडियो को हालिया बताकर दावा किया जा रहा है कि 19 घंटे बाद महातूफान आने वाला है और गुजरात में तूफान से पहले भूकंप भी आया है। कई यूजर्स इस वीडियो को हालिया समझकर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि यूजर्स पुरानी वीडियो न्यूज को शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो जून 2023 का है, जब गुजरात में साइक्लोन बिपरजॉय के आने से पहले की तैयारियों के बारे में बताया जा गया था। उसी वीडियो को अब हालिया बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है। वीडियो पुराना है।

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Rajkamal Sharma ने 10 जून 2025 को इस वीडियो को शेयर किया है और लिखा है,”आ रहा है सबसे बड़ा तूफान #तूफान #viralpost2025 #NewsUpdate #newvideo #मौसम #trending #vairalvideo”

पड़ताल

वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें रिपब्लिक भारत के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वायरल क्लिप से संबंधित वीडियो न्यूज अपलोड की हुई मिली। वीडियो को 15 जून 2023 को अपलोड किया गया है। वीडियो में गुजरात में तूफान आने से पहले की गई तैयारियों के बारे में बताया गया है। इस वीडियो में वायरल वीडियो के हिस्से को 2:34:01 से देखा जा सकता है।

कीवर्ड सर्च से ढूंढ़ने पर हमें कच्छ में भूकंप आने और बिपरजॉय तूफान से पहले एनडीआरएफ की टीम के राहत और बचाव कार्य को लेकर कई खबरें मिलीं।

हमने इस विषय में गुजराती दैनिक जागरण में एसोसिएट एडिटर जीवन कपूरिया के साथ बात की। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में जो बताया गया है, वो बिपरजॉय तूफान के दौरान का है, यहां ऐसे किसी भी तूफान को लेकर चेतावनी नहीं दी गई है। 

गौरतलब है हमने मौसम विभाग (IMD) की वेबसाइट को भी चेक किया। यहां भी हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। 

पहले भी ऐसे कई न्यूज वीडियो को हालिया संदर्भ में गलत दावे के साथ शेयर किया गया है। जिनकी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया।  यूजर के फेसबुक पर 5 हजार से अधिक फ़ॉलोअर्स हैं। यूजर ने स्वयं को अजमेर का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि गुजरात में 19 घंटे में महातूफान आने को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। यह वीडियो जून 2023 का है, जब साइक्लोन बिपरजॉय को लेकर न्यूज एंकर बता रहा है। उसी वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 

  • Claim Review : आ रहा है सबसे बड़ा तूफान
  • Claimed By : फेसबुक यूजर Rajkamal Sharma
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later