X
X

Fact Check: लेबनान में हुई गोलीबारी का वीडियो जयपुर का बताकर वायरल

लेबनान में करीब दो हफ्ते पहले हुई गोलीबारी के वीडियो को जयपुर का बताकर वायरल किया जा रहा है।

Lebanon firing video, Jaipur viral video, Lebanon Viral Video, Jaipur firing video

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। राजस्थान की राजधानी जयपुर के नाम से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सड़क पर तीन गाड़ियां और कुछ लोगों को गोलीबारी करते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को जयपुर के जगतपुरा एयरपोर्ट का बताकर शेयर कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल वीडियो लेबनान का है। इसका जयपुर से कोई संबंध नहीं।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर sanjay_educare ने 20 अक्टूबर को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर लिखा है, “जगतपुरा जयपुर एयरपोर्ट”।

पड़ताल

वायरल वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। इंस्टाग्राम यूजर jb.press ने 13 अक्टूबर को वायरल वीडियो के लंबे वर्जन को पोस्ट किया है। इस सीसीटीवी फुटेज पर तारीख 12 अक्टूबर 2025 दी गई है। पोस्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, “दामौर-अल-सादियात रोड पर वांटेड की तलाश के दौरान घात लगाकर किए गए हमले में माउंट लेबनान के एक अधिकारी और एक कर्मचारी घायल हो गए।”

लेबनान के Annahar Newspaper के फेसबुक पेज पर 13 अक्टूबर को इस वीडियो को दामौर-अल-सादियात रोड पर हुई गोलीबारी का बताया है।

1 अक्टूबर को मास्को न्यूज के एक्स हैंडल से भी इस वीडियो को दामौर-अल-सादियात रोड पर हुई गोलीबारी का बताते हुए पोस्ट किया गया है।

https://twitter.com/M0SC0W0/status/1977566526262981110

12 अक्टूबर को ईटीवी भारत की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, जयपुर के खोह नागोरियन थाना इलाके के जगतपुरा में रात में आधा दर्जन बदमाशों ने सरेराह एक युवक पर पहले लाठी-डंडों से हमला किया और फिर उसके पैरों में गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है।

इस बारे में हमने जयपुर के वरिष्ठ एवं स्वतंत्र पत्रकार संतोष कुमार पांडेय से संपर्क कर उनको वायरल वीडियो भेजा। उन्होंने कहा कि यह वीडियो जयपुर का नहीं है।

लेबनान के वीडियो को जयपुर का बताने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के करीब 20 हजार फॅोलाअर्स हैं।

निष्कर्ष: लेबनान में करीब दो हफ्ते पहले हुई गोलीबारी के वीडियो को जयपुर का बताकर वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : जयपुर के जगतपुरा एयरपोर्ट के पास गोलीबारी हुई।
  • Claimed By : Insta User- sanjay_educare
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later