Quick Fact Check: अनिल उपाध्याय के नाम का नहीं है कोई BJP विधायक, फिर से वायरल हुआ फर्जी वीडियो
वास्तव में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनिल उपाध्याय एक काल्पनिक पात्र है, जो समय-समय पर अलग-अलग दलों के विधायक के कथित कारनामों के दावे के साथ वायरल होते रहता है।
- By Vishvas News
- Updated: January 6, 2020

विश्वास टीम (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर नशे में नृत्य करते हुए एक व्यक्ति की तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि नशे में झूम रहा यह व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का विधायक अनिल उपाध्याय है।
विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा गलत निकला। जिस व्यक्ति का वीडियो बीजेपी के विधायक अनिल उपाध्याय के नाम के दावे के साथ वायरल हो रहा है, उस नाम का कोई भी व्यक्ति बीजेपी का विधायक नहीं है।
फेसबुक पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

विश्वास न्यूज पर अनिल उपाध्याय के नाम से वायरल हुई अब तक की कई तस्वीरों और वीडियो की पड़ताल की विस्तृत रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।
निष्कर्ष: वास्तव में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनिल उपाध्याय एक काल्पनिक पात्र है, जो समय-समय पर अलग-अलग दलों के विधायक के कथित कारनामों के दावे के साथ वायरल होते रहता है।
- Claim Review : BJP विधायक अनिल उपाध्याय की इस हरकत पर क्या कहेगे मोदी जी
- Claimed By : FB user-Punjabi attitude
- Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
-
वॅाट्सऐप नंबर 9205270923
-