X
X

Fact Check: ईरान में अमेरिकी एयरक्राफ्ट ध्वस्त होने के नाम पर गेमिंग क्लिप की गई वायरल 

ईरान में अमेरिकी एयरक्राफ्ट ध्वस्त होने के दावे के साथ जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह किसी वास्तविक घटना का नहीं है। यह एक गेमिंग सिमुलेशन का फुटेज है। युद्ध की खबरों के बीच फर्जी विजुअल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Mar 7, 2026 at 04:04 PM
  • Updated: Mar 10, 2026 at 02:26 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ईरान की सीमा में एक अमेरिकी विमान को नष्ट कर दिया गया है।

हालांकि, हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है। वायरल हो रहे दृश्य असल में डिजिटल ग्राफिक्स और गेमिंग के जरिए तैयार किए गए हैं। 

क्या है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Arun Gautam Ji’ ने 5 मार्च 2026 को एक रील साझा किया, जिसमें रेगिस्तानी इलाके में एक अमेरिकी विमान के नष्ट होने का दृश्य है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, “ईरान के मरुस्थल में अमेरिकी एयर क्राफ्ट ध्वस्त।”

पड़ताल

दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। सर्च के दौरान हमें यह वीडियो यूट्यूब पेज ‘@HarishKarwasra-o7p’ पर मिला। 5 मार्च 2026 को अपलोड हुए इस वीडियो पर ‘RedGaming881’ का वॉटरमार्क है।

आगे की जांच में हमने ‘RedGaming881’ के सोशल मीडिया हैंडल खंगाले। यह ओरिजिनल वीडियो इनके फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर 3 मार्च 2026 को अपलोड किया गया था। पेज के डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि इस पर सिमुलेशन गेम्स (Simulation Games) के क्लिप्स शेयर किए जाते हैं। पेज के एडमिन ‘अर्फाज आलम’ ने विश्वास न्यूज को बताया कि यह उनके द्वारा रिकॉर्ड किया गया गेमिंग फुटेज ही है।

वायरल क्लिप को लेकर हमने गेमिंग इन्फ्लुएंसर और ‘डायनेमो गेम्स’ के फाउंडर अनीश जैन से संपर्क साधा। उन्होंने बताया, “वायरल क्लिप एक सिमुलेशन क्लिप है, जिसे ‘War Battle Game’ के दौरान रिकॉर्ड किया गया है।  

युद्ध की वर्तमान स्थिति

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध अब दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है, जिसमें इज़रायली सेना ने तेहरान और इस्फहान पर हमलों की एक नई लहर शुरू कर दी है। इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ईरान से ‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’ की मांग की है, जबकि क्षेत्रीय स्तर पर सऊदी अरब ने प्रिंस सुल्तान एयरबेस और शायबाह तेल क्षेत्र की ओर आए मिसाइलों और ड्रोन को नष्ट करने का दावा किया है। वहीं, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने स्पष्ट किया है कि ईरान अपने पड़ोसी देशों पर तब तक हमला नहीं करेगा, जब तक कि वहां की जमीन का इस्तेमाल उसके खिलाफ नहीं किया जाता। 

वीडियो साझा करने वाले अरुण गौतम के फेसबुक पर 6,000 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: ईरान में अमेरिकी एयरक्राफ्ट ध्वस्त होने के दावे के साथ जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह किसी वास्तविक घटना का नहीं है। यह एक गेमिंग सिमुलेशन का फुटेज है। युद्ध की खबरों के बीच फर्जी विजुअल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

  • Claim Review : ईरान के मरुस्थल में अमेरिकी एयर क्राफ्ट ध्वस्त।
  • Claimed By : Facebook user ‘Arun Gautam Ji’
  • Fact Check : झूठ
Our Sources
  1. YouTube Short by @HarishKarwasra-o7p, dated March 3, 2026.
  2. Facebook & Instagram post by RedGaming881 dated March 3, 2026.
  3. Report by Al Jazeera, dated March 7, 2026.

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later