X
X

Fact Check: हाफ पैंट में फुटबॉल खेलने को लेकर आपत्ति का यह वीडियो असम नहीं, बांग्लादेश का है

विश्वास न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि हाफ पैंट में फुटबॉल खेलने और लुंगी पहनने की बात कहते हुए व्यक्ति के इस वायरल वीडियो का भारत या असम से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो बांग्लादेश का है। बांग्लादेश के इस वीडियो को भ्रामक दावे के साथ असम के हवाले से वायरल किया जा रहा है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Feb 12, 2026 at 06:19 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुर्ता-पजामा पहने एक शख्स को मैदान में फुटबॉल खेल रहे बच्चों से बात करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह असम का वीडियो है, जहां एक मुस्लिम व्यक्ति लड़कों से कह रहा है कि फुटबॉल खेलते वक्त हाफ पैंट न पहनें क्योंकि इससे उनका शरीर नजर आ रहा है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि वह लड़कों को हाफ पैंट की जगह लुंगी पहनकर खेलने की सलाह दे रहा है।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि हाफ पैंट में फुटबॉल खेलने और लुंगी पहनने की बात कहते हुए व्यक्ति के इस वायरल वीडियो का भारत या असम से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो बांग्लादेश का है। बांग्लादेश के इस वीडियो को भ्रामक दावे के साथ असम के हवाले से वायरल किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर ‘শ্রীমান শিবানন্দ দাস’ ने 30 जनवरी को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा,”असम: एक मुस्लिम ने लड़कों के फुटबॉल खेलते समय शॉर्ट्स पहनने पर बैन लगा दिया है क्योंकि इससे उनका शरीर दिखता है जो बहुत रिस्की है। इसके बजाय, वह ज़ोर देता है कि वे अपने पारंपरिक कपड़े, लुंगी पहनकर खेलें।”

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स और यूट्यूब पर भी समान दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

https://twitter.com/RonBikashGaurav/status/2017086036057477427

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने यह जानने की कोशिश की कि वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति क्या कह रहा है। वीडियो बंगाली भाषा में है, हमने वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट हासिल करने के लिए इसे tactiq.io टूल में अपलोड किया। यहां मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो में यह व्यक्ति कुछ लड़कों को समझा रहा है कि घुटनों के ऊपर कपड़ा उठना ठीक नहीं है। उसे कहता है कि वह पजामा या सही कपड़े पहनकर आए, क्योंकि हाफ पैंट पहनकर खेलना सही नहीं लगता। वह लड़के से कहता है कि लुंगी पहनकर नहीं खेला जा सकता है? वह व्यक्ति लड़के से घर जाकर कपड़े बदलकर आने को कहता है। पूरी ट्रांसक्रिप्ट यहां पढ़ी जा सकती है।

इसी कड़ी में हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और गूगल लेंस के जरिए वायरल वीडियो को सर्च किया। सर्च में हमें यह वीडियो एक बांग्लादेश के ‘थ्रो इन’ नाम के एक फेसबुक पेज पर अपलोड किया हुआ मिला। यहां वीडियो को 31 जनवरी को शेयर किया गया है।

इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और हमें यह वीडियो ‘Mk Rahman official’ नाम के वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ मिला। यहां वीडियो को 28 जनवरी 2026 को अपलोड किया गया है।

इस यूट्यूब चैनल पर हमें वायरल वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति के और भी कई वीडियो अपलोड मिले। वहीं दिए गए बायो के अनुसार, यह यूट्यूब चैनल बांग्लादेश से चलाया जाता है। इस चैनल पर एक फेसबुक पेज का भी हमें लिंक मिला।

फेसबुक लिंक पर हम पहुंचें, ‘बेस्ट ऑफ टाइम’ नाम के इस फेसबुक पेज पर भी इसे बांग्लादेश से संचालित अकाउंट बताया गया है।

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने वीडियो को बनाने वाले अकाउंट Mk Rahman official से संपर्क करने की कोशिश की है जवाब आते ही खबर को अपडेट किया जायेगा।

वायरल वीडियो के बारे में बात करते हुए बांग्लादेश के पत्रकार सदिकुर रेहमान ने कहा, “यह वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था, यह बांग्लादेश का वीडियो है और इसमें मदरसा टीचर एक बच्चे को हाफ पैंट न पहनने को लेकर बोल रहा है।”

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘শ্রীমান শিবানন্দ দাস’ की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को 14 हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं यूजर के बायो के अनुसार, वह दिल्ली के रहने वाले हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि हाफ पैंट में फुटबॉल खेलने और लुंगी पहनने की बात कहते हुए व्यक्ति के इस वायरल वीडियो का भारत या असम से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो बांग्लादेश का है। बांग्लादेश के इस वीडियो को भ्रामक दावे के साथ असम के हवाले से वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : असम में मौलाना ने लड़को को फ़ुटबॉल खेलते समय हाफ पैट नहीं बल्कि लुंगी पहनने को कहा।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर 'শ্রীমান শিবানন্দ দাস'
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later