X
X

Fact Check : मलेशिया की फैक्ट्री में लगी आग के वीडियो को किया जा रहा इजरायल – ईरान संघर्ष से जोड़कर वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहे इस वीडियो का इजरायल - ईरान संघर्ष से कोई संबंध नहीं है। यह अप्रैल 2025 का मलेशिया का उस वक्त का वीडियो है, जब वहां एक फैक्ट्री में आग लग गई थी।

  • By: Umam Noor
  • Published: Jun 23, 2025 at 05:54 PM
  • Updated: Jun 24, 2025 at 04:20 AM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव को लेकर कई वीडियो और तस्वीरें भ्रामक संदर्भ में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी कड़ी में एक अलग- अलग प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक जगह पर जोरदार धमाका होते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इजरायल पर किये गए ईरान के हमले का है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहे इस वीडियो का इजरायल – ईरान संघर्ष से कोई संबंध नहीं है। यह अप्रैल 2025 का मलेशिया का उस वक्त का वीडियो है, जब वहां एक फैक्ट्री में आग लग गई थी।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ने 18 जून को पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “ईरानी मिसाइल हमले के परिणाम जेसे ही मिसाईल गिरी इजरायली नागरिक हवा मे उड गया ये हमला वेसा था जेसे इजराइल ने गाजा मे किया था।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे  पहले हमने वीडियो के की- फ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। सर्च किए जाने पर हमें यह वीडियो मलेशिया के एक फेसबुक पेज पर अपलोड किया हुआ मिला। यहां वीडियो को 28 अप्रैल 2025 को अपलोड किया गया है।

इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और हमें इसी वीडियो का बड़ा वर्जन एक फेसबुक पेज पर अपलोड मिला। यहां इस वीडियो को दो मई को पोस्ट किया गया है। 

न्यूज सर्च किये जाने पर हमें इस घटना से जुड़ी खबर बुलेमक्कल ओसाई टीवी नाम के यूट्यूब चैनल पर मिली। 25 अप्रैल 2025 को  अपलोड हुए वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, “आज शाम जोहोर के सेनाई में एक पेंट फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोग घायल हो गए।”

सर्च में हमें सेज नाम के वेरिफाइड फेसबुक पेज पर भी वायरल वीडियो से जुड़ी जानकारी मिली। 25 अप्रैल 2025 को पोस्ट हुए वीडियो के अनुसार, “24 अप्रैल को सेनाई, जोहोर के तमन पेरिंडस्ट्रियन देसा इदामन में एक पेंट मिक्सिंग फैक्ट्री में आग लग गई, जिसमें  तीन लोग झुलस गए। बरनामा के अनुसार, ऑपरेशन कमांडर असिस्टेंट फायर सुपरिंटेंडेंट मुहम्मद फौजी अवांग ने कहा कि उन्हें दोपहर करीब 2.13 बजे एक आपातकालीन कॉल मिली। मौके पर पहुंचने पर ऑपरेशन रेस्क्यू टीम ने पाया कि आग ने 30 गुणा 60 वर्ग फीट की फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया था।”

इस मामले से जुड़ी खबर हमें मलेशिया की वेबसाइट द सन पर भी 25 अप्रैल 2025 को छपी हुई मिली। यहां दी गई विस्तृत जानकारी के अनुसार, “पेंट मिक्सिंग फैक्ट्री में आग लगने से एक बांग्लादेशी नागरिक सहित तीन लोग झुलस गए। आग ने कारखाने के 95% हिस्से को नष्ट कर दिया और दो पास के  कारखानों में फैल गई, जिससे उन इमारतों का 25% हिस्से को नुकसान पहुंचा है।” पूरी खबर यहां पढ़ी जा सकती है।

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने मलेशिया की पत्रकार से संपर्क किया और वायरल पोस्ट उनके शेयर की। उन्होंने बताया कि यह वीडियो दो महीने पुराना मलेशिया का है, जब एक फैक्ट्री में आग लग गई थी।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को 17 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहे इस वीडियो का इजरायल – ईरान संघर्ष से कोई संबंध नहीं है। यह अप्रैल 2025 का मलेशिया का उस वक्त का वीडियो है, जब वहां एक फैक्ट्री में आग लग गई थी।

  • Claim Review : यह वीडियो इजरायल पर किये गए ईरान के हमले का है।
  • Claimed By : FB User- Aasif Khan Sujangarh
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later