X
X

Fact Check: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा का नहीं, कर्नाटक के चित्रदुर्ग की गणेश विसर्जन शोभायात्रा का है यह वीडियो

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा का नहीं है। असल में यह वीडियो कर्नाटक के चित्रदुर्ग में गणेश विसर्जन के समय निकाली गई शोभा यात्रा का है, जिसे अब गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। हाल ही में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा समाप्त की है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर लोगों की भीड़ को देखा जा सकता है। कुछ लोग इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं यह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिन्दू एकता पदयात्रा का वीडियो है।

विश्‍वास न्‍यूज की जांच में वायरल दावा भ्रामक निकला। दरअसल, वायरल वीडियो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा का नहीं है। यह वीडियो सितंबर 2024 में कर्नाटक के चित्रदुर्ग में गणेश विसर्जन के दौरान निकाली गई शोभायात्रा का है, जिसे अब सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर Satyendra Kumar ने 1 दिसंबर 2024 को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,”हिन्दू एकता पदयात्रा में हुए 20 लाख से ज्यादा लोग शामिल आज तक की सबसे विशाल पदयात्रा।* जय श्री राम जय श्री बागेश्वर सरकार **हिंदुत्व मेरी आत्मा”

वीडियो पर लिखा हुआ है : हिन्दू एकता पदयात्रा में हुए 20 लाख से ज्यादा लोग शामिल आज तक की सबसे विशाल पदयात्रा।जय श्री राम जय श्री बागेश्वर सरकार “

पड़ताल

वायरल क्लिप की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले इसके कई की फ्रेम निकाले और इन्‍हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। हमें वीडियो RSY & VKᵀᵒˣᶦᶜ नाम के एक्स हैंडल पर मिला। i अक्टूबर 2024 को शेयर इस वीडियो को, चित्रदुर्ग में गणेश विसर्जन के दौरान निकाली गई शोभायात्रा का बताया गया है।

https://twitter.com/RSY_VK_01/status/1840948905212854493

सर्च करने पर हमें वीडियो ಹಿಂದು ಮಹಾ ಗಣಪತಿ ಚಿತ್ರದುರ್ಗ 2023 नाम के फेसबुक पेज पर मिला। 2 अक्टूबर 2024 को अपलोड किए गए वीडियो में इसे चित्रदुर्ग में निकाली गई गणेश विसर्जन शोभायात्रा का बताया गया है।

हमें वीडियो ka16_chitradurga.15 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर भी मिला। 22 अक्टूबर 2024 को अपलोड वीडियो में इसे चित्रदुर्ग  हिंदू महा गणपति विसर्जन का बताया गया है।

वीडियो में हमें कई अन्य जगह भी चित्रदुर्ग हिंदू महा गणपति विसर्जन के साथ ही शेयर किया हुआ मिला।

हमने वीडियो को कर्नाटक के स्थानीय पत्रकार यासीर खान के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो कर्नाटक के चित्रदुर्ग हिन्दू महा गणपति विसर्जन के समय का है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को 11 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को बिहार का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा का नहीं है। असल में यह वीडियो कर्नाटक के चित्रदुर्ग में गणेश विसर्जन के समय निकाली गई शोभा यात्रा का है, जिसे अब गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : यह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिन्दू एकता पदयात्रा का वीडियो है।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर- Satyendra Kumar
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later