X
X

Fact Check: मुंबई नौका हादसे के नाम पर वायरल हो रहा यह वीडियो कांगो का है

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। कांगो में हुए नौका हादसे के वीडियो को मुंबई का बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अरब सागर में यात्रियों से भरी एक नाव की टक्कर नेवी के स्पीड बोट से हो गई। टक्कर के बाद यात्रियों से भरी नाव समुद्र में पलट गई। इस हादसे में नौसेना के तीन कर्मियों  सहित 13 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाव को डूबते देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई का है, जहाँ नाव डूबने से कई लोगों की जान चली गयी।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया।  वायरल हो रहा वीडियो कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में नाव के पलटने का है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

इंस्टाग्राम यूजर ‘mumbai.hai.bhai_’ ने 19 दिसंबर 2024 को वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा “अलीबाग से गेट ऑफ इंडिया आते हुए नाव पलटी।”

पड़ताल

पड़ताल को शुरू करने के लिए हमने इस वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल लेंस पर सर्च किया। हमें यह वीडियो न्यूज एजेंसी एसोसिएट प्रेस के यूट्यूब चैनल पर 4 अक्टूबर 2024 को अपलोड मिला। साथ में लिखा था, अनुवादित: “एक प्रत्यक्षदर्शी द्वारा फिल्माए गए फुटेज में वह क्षण दिखाया गया है जब कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में किवु झील में लोगों से  भरी हुई एक नाव पलट गई, जिसमें कम से कम 78 लोग मारे गए।”

चीन ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क अफ़्रीका (China Global Television Network Africa) के यूट्यूब चैनल पर भी हमें वायरल वीडियो मिला। यहाँ भी इसे कांगो में हुई घटना का बताया गया।

इसके बाद हमने मुंबई नौका हादसे के वीडियो ढूंढे। हमें इस हादसे के कई वीडियो मिले जो वायरल वीडियो से बिल्कुल  अलग थे।

अधिक जानकारी के लिए हमने मिड-डे के वरिष्ठ रिपोर्टर समीउल्लाह खान से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो घटना वाली जगह का नहीं है।  

यह वीडियो एक बार पहले भी गोवा का बताकर वायरल किया गया था। उस समय भी विश्वास न्यूज ने इसकी पड़ताल की थी। उस फैक्ट चेक को यहां पढ़ा जा सकता है।

वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर mumbai.hai.bhai_ को इंस्टाग्राम पर 5 लाख से अधिक यूजर फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। कांगो में हुए नौका हादसे के वीडियो को मुंबई का बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : यह वीडियो मुंबई का है, जहाँ नाव डूबने से कई लोगों की जान चली गयी।
  • Claimed By : Instagram User ‘mumbai.hai.bhai
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later