Fact Check: शाहरुख खान की उनके बच्चों के साथ यह तस्वीर AI-Generated हैं
सोशल मीडिया पर वायरल शाहरुख़ खान की अपने बच्चों सुहाना और आर्यन के साथ तस्वीर असली नहीं है, बल्कि यह एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा बनाई गई है। विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि तस्वीर में असमानताएं हैं और एआई इमेज डिटेक्शन टूल्स ने भी इसे फेक बताया।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Jan 2, 2025 at 02:33 PM
- Updated: Jan 3, 2025 at 12:10 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में एक्टर शाहरुख़ खान को उनके बच्चों सुहाना और आर्यन के साथ देखा जा सकता है। तस्वीर में पीछे 2025 लिखा हुआ है। कुछ सोशल मीडिया यूजर इस तस्वीर को उनकी नए साल की तस्वीर बताते हुए शेयर कर रहे हैं।
पड़ताल करने पर विश्वास न्यूज ने पाया कि यह तस्वीर असली नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाई गई हैं।
क्या है वायरल पोस्ट में?
फेसबुक यूजर Reels World (Archive) ने 2 जनवरी 2025 को इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा, “शाहरुख खान, आर्यन खान और सुहाना खान की खूबसूरत तस्वीर।”
पड़ताल:
इस तस्वीर की जांच करने के लिए हमने सबसे पहले इस फोटो को ठीक से देखा। इनमें शाहरुख़ खान के चश्मे और टोपी वाला हिस्सा थोड़ा एनिमेटेड-सा लग रहा था। हमने इस तस्वीर के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बने होने का शक हुआ। पुष्टि के लिए हमने इस तस्वीर को एआई इमेज डिटेक्शन टूल्स पर जांचने का फैसला किया।
हमने इस तस्वीर को एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक किया, जिसमें इस तस्वीर के एआई निर्मित होने की संभावना 96.5 प्रतिशत बताई गई।

हमने इस तस्वीर को एक और एआई इमेज डिटेक्शन साइट इमेजिन से भी चेक किया, जिसमें इस तस्वीर के एआई निर्मित होने की संभावना 99 प्रतिशत बताई गई।

इस बारे में पुष्टि के लिए हमने एआई एक्सपर्ट अंश मेहरा से संपर्क किया । उन्होंने कहा, “यह तस्वीर फेक हैं। इसमें काफी असमानताएं हैं, जैसे चेहरे की स्मूथनेस, बैकग्राउंड का आर्टिफिशियल धुंधलापन, शाहरुख खान की टोपी और आँखों की बनावट आदि। एक सिंपल से प्रांप्ट से ऐसी इमेज बनाई जा सकती है।”
पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Reels World के 23 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।
निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर वायरल शाहरुख़ खान की अपने बच्चों सुहाना और आर्यन के साथ तस्वीर असली नहीं है, बल्कि यह एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा बनाई गई है। विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि तस्वीर में असमानताएं हैं और एआई इमेज डिटेक्शन टूल्स ने भी इसे फेक बताया।
- Claim Review : शाहरुख खान की उनके बच्चों के साथ तस्वीर
- Claimed By : Facebook Page Reels World
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












