X
X

Fact Check: अस्पताल में भर्ती नजर आ रहे सैफ अली खान की यह तस्वीर असली नहीं, एडिटेड है

सैफ अली खान की कथित तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल तस्वीर एडिटेड है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jan 21, 2025 at 02:17 PM
  • Updated: Jan 21, 2025 at 02:38 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर अभिनेता सैफ अली खान की एक कथित तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में सैफ अली खान को अस्पताल के बेड पर लेटे हुए देखा जा सकता है। फोटो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर उन पर हुए हमले के बाद की है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पोस्ट में किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल तस्वीर एडिटेड है। असली तस्वीर में सैफ अली खान नहीं, बल्कि एक अन्य व्यक्ति है। जिसकी तस्वीर को एडिट कर सैफ अली खान का चेहरा लगा दिया गया है।

क्या हो रहा है वायरल ?

थ्रेड यूजर ‘दीप प्रकाश’ ने 16 जनवरी 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “हद है.. तैमूर जैसे “महान् योद्धा” के होते हुए भी घर में घुसकर किसी अनजान से नाचीज ने उसके बाप को चाकू घोप दिया ! दुआ करो ब्रो,For सैफ।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। हमें सैफ अली खान की ऐसी तस्वीर या फिर अस्पताल से कोई भी अन्य तस्वीर किसी भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट में नहीं मिली। 

हमने सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी खंगाला। हमें वहां पर भी दावे से जुड़ी कोई पोस्ट नहीं मिली।

तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। हमें असली तस्वीर पिनटेरेस्ट की वेबसाइट पर मिली। असली तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक अन्य व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है और बेड पर लेटा हुआ है। उसी की तस्वीर को एडिट कर सैफ अली खान का चेहरा लगा दिया गया है।

दोनों के बीच के अंतर को नीचे देखें।

अधिक जानकारी के लिए हमने मुंबई में एंटरटेनमेंट को कवर करने वालीं दैनिक जागरण की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने दावे को गलत बताया है। 

अंत में हमने गलत दावे को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को सौ से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बेड पर लेटे हुए सैफ अली खान की कथित तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल तस्वीर एडिटेड है। असली तस्वीर में सैफ अली खान नहीं, बल्कि एक अन्य व्यक्ति है। जिसकी तस्वीर को एडिट कर सैफ अली खान का चेहरा लगा दिया गया है।

  • Claim Review : हमले के बाद अस्पताल में भर्ती सैफ अली खान की तस्वीर।
  • Claimed By : FB User Deep Prakash
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later