X
X

Fact Check: मुलायम स‍िंह ने अख‍िलेश यादव को मुख्‍यमंत्री बनाने को लेकर नहीं द‍िया था यह बयान, FAKE है वायरल पोस्‍ट

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साब‍ित हुई। मुलायम स‍िंह ने अख‍िलेश यादव को लेकर यह बयान नहीं द‍िया था क‍ि वह अपने पोल‍िंग बूथ पर हार गए थे, तब भी उन्‍हें सीएम बना द‍िया गया था।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्‍यों में साल 2027 में व‍िधानसभा चुनाव प्रस्‍ताव‍ित हैं। चुनाव की दस्‍तक के साथ ही सोशल मीड‍िया पर फेक और भ्रामक पोस्‍ट की संख्‍या भी बढ़ गई है। अब समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्‍थापक और यूपी के भूतपूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम स‍िंह यादव का एक वीड‍ियो वायरल करते हुए दावा क‍िया जा रहा है क‍ि उन्‍होंने सार्वज‍न‍िक रूप से यह‍ स्‍वीकार क‍िया था क‍ि अख‍िलेश यादव अपने गांव के पोल‍िंग बूथ पर चुनाव हार गए थे। इस हार के बावजूद मुलायम स‍िंह ने अखिलेश को मुख्‍यमंत्री बना द‍िया था। कई यूजर्स इस दावे को सही मानकर सोशल मीड‍िया पर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने व‍िस्‍तार से वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह फर्जी साब‍ित हुई। हमारी पड़ताल में पता चला क‍ि मुलायम स‍िंह यादव ने अख‍िलेश यादव की ओर इशारा करते हुए कहा था क‍ि उन्‍होंने ऐसे लोगों को बड़े पदों पर बैठा द‍िया, जो अपने बूथ का चुनाव तक हार गए थे। इस बयान में अखिलेश को मुख्‍यमंत्री बनाने का ज‍िक्र नहीं था।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर ‘विश्वगुरू अखंड भारत’ ने 15 नवंबर 2026 को एक वीड‍ियो शेयर करते हुए दावा क‍िया, “ग्राम प्रधान बनने की औकात नहीं….स्व-मुलायम सिंह यादव ने जब मंच से अखिलेश यादव को लेकर कहा था कि “हमने उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया, जबकि वे अपने ही गांव की पोलिंग हार गए थे…” ये सुनकर अखिलेश यादव खिसियाकर हंसते नजर आ रहे हैँ..सुनिए और देखिये।”

वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्वास न्‍यूज ने मुलायम स‍िंह यादव के वायरल वीड‍ियो की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले इसके कई कीफ्रेम्‍स न‍िकाले, फ‍िर उन्हें गूगल लेंस टूल पर सर्च क‍िया। हमें सर्च के दौरान पूरा वीड‍ियो ‘समाजवादी पार्टी’ के यूट्यूब चैनल पर म‍िला। इसे 22 नवंबर 2017 को अपलोड क‍िया गया था। मुलायम सिंह यादव ने अपने 79वें जन्मदिन के अवसर पर आयोज‍ित एक कार्यक्रम में भाषण द‍िया था।

पूरा वीड‍ियो देखने पर हमें वायरल हो रहे वीड‍ियो वाला ह‍िस्‍सा एक घंटा, 8 म‍िनट और 50 सेकंड के बाद म‍िला। इसमें मुलायम स‍िंह बोल रहे हैं, “इतना काम करने के बाद कितनी सीटें? 47! अब सोच‍िए आप, किसने धोखा दिया? आप जो बैठे हो, क्‍या आपने हर पोल पर जीता ल‍िया है? अपने-अपने गांवों में जीता द‍िया। नाम नहीं लेंगे। ऐसे लोग हैं, जो पदों पर बैठे हैं, अख‍िलेश, बड़े पदों पर बैठा दिया आपने, वो अपने गांव के पोलिंग पर हारे हैं। जो अपने गांव की पोलिंग पर हारा हो, आपने बड़ा पद दे द‍िया है। एक को नहीं, अगर अखिलेश उनसे पूछेंगे तो वो नाम भी उन्हें बता देंगे।”

विश्वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए कीवर्ड सर्च का इस्‍तेमाल क‍िया। गूगल ओपन सर्च टूल की मदद से सर्च करने पर हमें ‘जागरण डॉट कॉम’ पर एक पुरानी खबर म‍िली। 22 नवंबर 2017 की इस खबर में हमें मुलायम स‍िंह के वायरल हो रहे वीड‍ियो के बारे में जानकारी म‍िली।

विश्वास न्यूज ने वायरल वीड‍ियो को लेकर सपा के प्रवक्‍ता मनोज राय धूपचंडी से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल हो रहा वीड‍ियो अधूरा है और इसे गलत दावे के साथ वायरल क‍िया जा रहा है। दरअसल, असली वीड‍ियो में मुलायम स‍िंह यादव ने कहा था क‍ि ऐसे लोगों को पदाधिकारी बना दिया गया, जो अपना बूथ तक नहीं जीत पाए थे। इसमें अख‍िलेश यादव को मुख्‍यमंत्री बनाने वाली बात नहीं कही गई थी।

क्‍या है संदर्भ?

उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन के ल‍िए 2027 में व‍िधानसभा चुनाव होना है। इस बार भी भाजपा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसे प्रमुख दल मैदान में हैं। ‘एबीपी लाइव’ की वेबसाइट पर 13 अक्टूबर 2026 को छपी एक रिपोर्ट में लिखा है कि यूपी में मौजूदा सरकार का गठन 25 मार्च 2022 को हुआ था, जबकि विधानसभा का पहला सत्र 23 मई 2022 को आयोजित हुआ था। राज्य में 22 मई 2027 से पहले नई सरकार का गठन किया जाना है।

गौरतलब है क‍ि वर्ष 2017 के व‍िधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को राज्‍य की मात्र 47 सीटों पर ही जीत हास‍िल हुई थी। ‘इंड‍िया वोट्स डॉट कॉम’ के अनुसार, 403 सीटों में से भाजपा ने 312 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

जांच के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाले फेसबुक पेज ‘विश्वगुरू अखंड भारत’ की सोशल स्‍कैन‍िंग की गई। पता चला क‍ि इस पेज को पांच लाख से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। यह पेज 13 मार्च 2015 को बनाया गया था।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साब‍ित हुई। मुलायम स‍िंह ने अख‍िलेश यादव को लेकर यह बयान नहीं द‍िया था क‍ि वह अपने पोल‍िंग बूथ पर हार गए थे, तब भी उन्‍हें सीएम बना द‍िया गया था।

  • Claim Review : मुलायम ने कहा, अख‍िलेश गांव की पोल‍िंग में हार गए थे, हमने मुख्‍यमंत्री बना द‍िया।
  • Claimed By : FB Page VishwaGuru Akhand Bharat
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later