X
X

Fact Check: मुंबई में 21 मंजिला बिल्डिंग गिरने का दावा फेक, वीडियो डिजिटली क्रिएटेड है

मुंबई में 21 मंजिला बिल्डिंग गिरने के दावे से वायरल दावा गलत है। जांच में पता चला कि यह वीडियो डिजिटली क्रिएटेड है, जिसे लोग असली समझकर फर्जी दावे से शेयर कर रहे हैं।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बड़ी बिल्डिंग को नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो मुंबई का है, जहां 21 मंजिला बिल्डिंग गिर गई है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो असली नहीं है। वायरल वीडियो डिजिटली क्रिएटेड है, जिसे यूजर्स असली समझकर फर्जी दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर Sanwrmal Godara ने (आर्काइव लिंक) वीडियो को शेयर कर लिखा है, “मुंबई में गिरी 21 मंजिला बिल्डिंग।”

mahesh.shakya.9822924 नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने भी वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

हमने वायरल दावे की पड़ताल के लिए गूगल पर संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। अगर मुंबई में ऐसा कोई हादसा हुआ होता, तो इससे जुड़ी खबर सुर्खियों में होती।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो में दिख रही बिल्डिंग असली नहीं लग रही और जब बिल्डिंग गिरती है तो धुआ्ं या कोई धमाका नहीं होता, जिससे वीडियो के असली होने का संदेह हो रहा है। हमने वीडियो के स्क्रीनग्रैब निकालकर उन्हें गूगल लेंस से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो से मिलते-जुलते वीडियो BrickBreak नाम के यूट्यूब चैनल पर्ल पर मिले। यहां वायरल वीडियो में दिख रही बिल्डिंग जैसे कई वीडियो मिले। चैनल पर मौजूद जानकारी के अनुसार, यह सभी वीडियो बनाए गए हैं।  

हमें TDC के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी वायरल वीडियो से मिलते-जुलते कई वीडियो मिले।  

हमें वीडियो Funny Story नाम के फेसबुक पेज पर वीडियो मिला। वीडियो को 7 दिसंबर 2024 को अपलोड किया गया है। फेसबुक पेज के बायो में दी गई जानकारी के अनुसार यह पेज गेमिंग वीडियो बनाता है।

हमने वीडियो की पुष्टि के लिए वीडियो एक्सपर्ट अरुण कुमार से संपर्क किया और उनको वायरल वीडियो भेजा। उन्होंने बताया कि यह वीडियो कंप्यूटर जेनरेटेड है। यह घर के मॉडल हैं, पर असली नहीं है। यह बिल्डिंग नकली है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। पता चला कि 8 हजार लोग यूजर को फेसबुक पर फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को राजस्थान का रहने वाला बताया है।

पहले भी कई डिजिटल क्रिएटेड वीडियोज को असली समझकर शेयर किया गया है। जिनकी फैक्ट चेक रिपोर्ट विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ी जा सकती है।

निष्कर्ष: मुंबई में 21 मंजिला बिल्डिंग गिरने के दावे से वायरल दावा गलत है। जांच में पता चला कि यह वीडियो डिजिटली क्रिएटेड है, जिसे लोग असली समझकर फर्जी दावे से शेयर कर रहे हैं।

  • Claim Review : मुंबई में गिरी 21 मंजिला बिल्डिंग।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Sanwrmal Godara
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later