X
X

Fact Check : दारा सिंह का निधन जुलाई 2012 को हो चुका है, भ्रामक दावा वायरल

विश्वास न्यूज़ ने जांच में पाया कि पंजाबी और हिंदी फिल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन जुलाई 2012 में हो चुका है। कुछ यूजर्स पुरानी खबर को अभी का बताकर भ्रामक दावा शेयर कर रहे हैं। कोलाज में मौजूद अजय देवगन की तस्वीर साल 2019 में उनके पिता वीरू देवगन के अंतिम संस्कार के दौरान की है।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर एक कोलाज वायरल हो रहा है, जिसमें पंजाबी और हिंदी फिल्मों के अभिनेता दारा सिंह की कई तस्वीरें मौजूद हैं। कोलाज में अभिनेता अजय देवगन की भी एक तस्वीर है। अब कुछ यूजर्स इस कोलाज को इस तरह से शेयर कर रहे हैं, जैसे दारा सिंह का निधन अभी हुआ है।

विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला। दारा सिंह का निधन 12 जुलाई 2012 में हो चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स पुरानी खबर को अभी का बताकर शेयर कर रहे हैं। वहीं, अजय देवगन की तस्वीर मई 2019 की है, जब अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हो गया था। उसी तस्वीर को अब कुछ लोग गलत दावे से वायरल कर रहे हैं।  

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर Bullet Bihar News ने 2 अप्रैल 2025 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है,”दारा सिंह जी को ओम शांति “

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने समान दावे के साथ पोस्ट को शेयर किया है। वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट पर एक खबर मिली। 12 जुलाई 2019 को प्रकाशित खबर में बताया गया,” दारा सिंह को 7 जुलाई 2012 को हार्ट अटैक के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां 12 जुलाई 2012 को उनका देहांत हो गया था।”

दारा सिंह के निधन से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ी जा सकती है। जिसमें बताया गया है कि उनका निधन जुलाई 2012 को चुका है।

जांच में आगे हमने कोलाज में मौजूद अभिनेता अजय देवगन की तस्वीर को सर्च किया। हमें वायरल तस्वीर से जुड़ी खबर न्यूज 18 की वेबसाइट पर मिली। 28 मई 2019 को प्रकाशित खबर में बताया गया,”तस्वीर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन के अंतिम संस्कार के दौरान की है।”

सर्च में वायरल तस्वीर से जुड़ी खबर अमर उजाला की वेबसाइट पर भी मिली। रिपोर्ट को 27 मई 2019 को प्रकाशित किया गया है। दी गई जानकारी के मुताबिक, “अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। वीरू देवगन का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया। अजय देवगन ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया। वीरू देवगन के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज पहुंचे थे।”

वायरल तस्वीर से जुड़ी अन्य खरें यहां पढ़ें।

हमने पोस्ट को लेकर मुंबई में बॉलीवुड को कवर करने वाली दैनिक जागरण की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव के साथ संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि दारा सिंह का निधन साल 2012 में हो चुका है। जो फोटो वायरल है, वो अजय देवगन के पिता के अंतिम संस्कार के दौरान की है।

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को 68 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने जांच में पाया कि पंजाबी और हिंदी फिल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन जुलाई 2012 में हो चुका है। कुछ यूजर्स पुरानी खबर को अभी का बताकर भ्रामक दावा शेयर कर रहे हैं। कोलाज में मौजूद अजय देवगन की तस्वीर साल 2019 में उनके पिता वीरू देवगन के अंतिम संस्कार के दौरान की है।

  • Claim Review : दारा सिंह का निधन अभी हुआ है।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Bullet Bihar News
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later