X
X

Fact Check: हरिद्वार में युवती की हत्या का तीन साल पुराना मामला सांप्रदायिक दावे से वायरल

मार्च 2022 में हरिद्वार के कलियर में युवती की हत्या हुई थी। उस मामले में युवक और युवती एक ही समुदाय के थे। उस मामले के वीडियो को अब सांप्रदायिक दावे से वायरल किया जा रहा है।

Haridwar News, Haridwar Murder Case, Haridwar Crime News, Fact Check

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। उत्तराखंड के जिले हरिद्वार का बताकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोगों को एक युवक को घेरे हुए और सूटकेस में एक युवती का शव पड़े हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि हरिद्वार में मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती की हत्या कर दी है।

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा गलत निकला। दरअसल, हरिद्वार में यह मामला मार्च 2022 में सामने आया था। इस केस में युवक और युवती दोनों मुस्लिम थे। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया था। विश्वास न्यूज पहले भी इस दावे की पड़ताल कर चुका है।

वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Pandit Shivam Tiwari ने 11 अप्रैल को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर लिखा है,

एक और पापा की परी सूटकेस की यात्रा पर निकली लो जी एक और सुटकेश तैयार हो गया?? हरिद्वार की काजल को ठिकाने लगाते समय मोहम्मद गुलशेर पकड़ा गया?? मेरा अब्दुल ऐसा नहीं है तुम नफरती चिंटू हो यह कहने वाली खुद सूटकेस की यात्रा पर निकली जबकि इनको समझाते हुए थक गए की सभी का अब्दुल एक जैसा है पर इन लड़कियों को खुद को अकल अभी तक नहीं आ रही है

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया। न्यूज 18 की वेबसाइट पर 26 मार्च 2022 को इससे संबंधित खबर छपी है। इसमें वीडियो में दिख सूटकेस में पड़े युवती के शव की तस्वीर को भी देखा जा सकता है। खबर के अनुसार, पिरान कलियर स्थित गेस्ट हाउस में युवक गुलशेर उर्फ गुलबेज ने एक युवती को बुलाया था। युवक कुछ देर बाद होटल से सूटकेस लेकर निकला। शक होने पर सूटकेस खुलवाया गया तो उसमें युवती का शव निकला। युवती के पिता राशिद ने पुलिस को शिकायत दी है। युवक और युवती का अफेयर था। शादी से इनकार करने पर युवक ने उसकी हत्या कर दी थी।

24 मार्च 2022 को दैनिक जागरण की वेबसाइट पर छपी खबर में युवती का नाम रमसा बताया गया है।

विश्वास न्यूज ने इस मामले में कलियर थाने के इंचार्ज धर्मेंद राठी से बात की थी। उन्होंने भी युवती नाम रमसा बताया था। उन्होंने कहा था कि आरोपी और युवती दोनों ही मुस्लिम थे।

वीडियो को सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के करीब चार हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: मार्च 2022 में हरिद्वार के कलियर में युवती की हत्या हुई थी। उस मामले में युवक और युवती एक ही समुदाय के थे। उस मामले के वीडियो को अब सांप्रदायिक दावे से वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : हरिद्वार में मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती की हत्या कर दी है।
  • Claimed By : FB User- Pandit Shivam Tiwari
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later