X
X

Fact Check : फिलाडेल्फिया शहर के वीडियो को पाकिस्तान के नाम से किया जा रहा है वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो पाकिस्तान का नहीं है। असल में यह वीडियो फरवरी 2025 का अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर का है, जहां एक छोटा मेडिकल विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसी वीडियो को अब पाकिस्तान का बताकर शेयर किया जा रहा है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: May 9, 2025 at 07:00 PM
  • Updated: May 9, 2025 at 07:29 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चारों तरफ आग लगी हुई नजर आ रही है। अब इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा है कि यह वीडियो पाकिस्तान पर भारत की तरफ से की गई कार्रवाई का है। कई यूजर्स ने दावे को सच मानकर शेयर किया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल हो रहा वीडियो पाकिस्तान का नहीं है, बल्कि फरवरी 2025 में अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में हुए विमान हादसे का है, जिसे पाकिस्तान का बताकर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

इंस्टाग्राम यूजर ने ‘sukhnangal22’ ने 8 मई को वायरल पोस्ट (आर्काइव) को पोस्ट शेयर की है। पोस्ट पर लिखा हुआ है,”पाकिस्तान का हाल देखो, जंग आर पार की।”

इस पोस्ट को एक्स पर भी कई यूजर सामान्य दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए सबसे पहले वीडियो के कई कीफ्रेम्‍स निकालकर उन्हें गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। हमें वीडियो @HakanTuluhan01 नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 1 फरवरी 2025 को अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार,” यह वीडियो अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में हुए विमान हादसे का है।

सर्च के दौरान हमें वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट MSNBC के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। 2 फरवरी 2025 को अपलोड वीडियो में वायरल वीडियो से मिलते-जुलते दृश्य को देखा जा सकता है। दी गई जानकारी के मुताबिक, वीडियो फिलाडेल्फिया का है, जहां रिहायशी इलाके में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

वायरल वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट को ABC News के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है। 2 फरवरी 2025 को अपलोड वीडियो में इसे फिलाडेल्फिया का बताया गया है।

apnews.com की वेबसाइट पर 1 फरवरी 2025 को प्रकाशित खबर में बताया गया,”अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक मेडिकल विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस छोटे विमान में प्लेन में 6 लोग सवार थे। इस हादसे में कई कारें और घर जल गए थे।” वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ी जा सकती हैं।

वीडियो को लेकर हमने पाकिस्तान की जर्नलिस्ट फरवा वहीद के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया की वीडियो पाकिस्तान का नहीं है।

विश्वास न्यूज द्वारा पाकिस्तान को लेकर किये गए फैक्ट चेक्स को यहां पढ़ा जा सकता है।

विश्वास न्यूज स्वतंत्र रूप से इस बात की पुष्टि नहीं करता कि वायरल वीडियो में इस्तेमाल किया गया ऑडियो कब और कहां का है, पर हम इस बात की पुष्टि करते हैं की वीडियो में ऑडियो को अलग से जोड़ा गया है। असल वीडियो की भाषा कुछ और है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर (पीओके) में आतंकी शिविरों को निशाना बनाया गया था। इस हमले में किसी भी सैन्य और असैन्य ढांचें को निशाना नहीं बनाया गया था।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को 78.8 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो पाकिस्तान का नहीं है। असल में यह वीडियो फरवरी 2025 का अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर का है, जहां एक छोटा मेडिकल विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसी वीडियो को अब पाकिस्तान का बताकर शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : यह वीडियो पाकिस्तान का है।
  • Claimed By : Insta User- ‘sukhnangal22
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later