X
X

Fact Check : पटना के पीएंडएम मॉल में आतंकवादी हमले का दावा गलत, वीडियो मॉकड्रिल का है

विश्वास न्यूज ने जांच में वायरल दावे को गलत पाया। पता चला कि कुछ लोग पटना के पीएंडएम मॉल में हुई मॉक ड्रिल के वीडियो को असली आतंकी घटना का समझ के शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो मॉकड्रिल का है। 

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: May 23, 2025 at 03:01 PM
  • Updated: May 23, 2025 at 05:31 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज )। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को हथियार के साथ लोगों को ले जाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को सच समझकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पटना के पीएंडएम मॉल में आतंकवादी घुस आए और उन्होंने हमला कर दिया।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल वीडियो की विस्तार से पड़ताल की और दावे को गलत पाया। असल में यह वीडियो मई 2025 में पटना के मॉल में हुई मॉकड्रिल का है,जिसे कुछ यूजर्स असली आतंकी घटना का समझकर शेयर कर रहे हैं।

क्‍या है वायरल पोस्ट में ?

इंस्टाग्राम यूजर societyandculture07 ने 21 मई 2025 को वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा है,”P&M Mall patna me aatankawadi ne ghus kr hamla kiya #pmmallpatna #patnapmmall #terrorattack #terrorattackinpmmall #pmmallmuzzafarpur #viral #trending #patna #vishalmegamart #terrorism”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे सच मानकर शेयर किया है। वायरल पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें पटना मॉल में  आतंकवादी हमला होने से जुड़ी कोई खबर नहीं मिली। हालांकि,सर्च करने हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट पर एक रिपोर्ट मिली। खबर को 20 मई 2025 को प्रकाशित किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, देशभर में आतंकी हमलों से बचाव और सुरक्षा को लेकर जगह-जगह मॉकड्रिल कराई जा रही है। इस कड़ी में पटना के पीएंडएम मॉल में भी मॉकड्रिल की गई। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को आपदा की स्थिति से निपटने की भी जानकारी दी गई। बिहार के एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) टीम ने पटना के मॉल में इस मॉकड्रिल का आयोजन किया था। खबर में वायरल वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति को देखा जा सकता है।

हमें Inextlive के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो से मिलता-जुलता वीडियो मिला। 20 मई 2020 को अपलोड वीडियो में इसे पटना के पीएंडएम मॉल में की गई मॉक ड्रिल का बताया गया है।

फेसबुक पर भी कई यूजर्स ने इस वीडियो को पटना के मॉल में हुई मॉक ड्रिल का बताकर शेयर किया है।

वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ी जा सकती हैं।

हमने वीडियो को इस मॉक ड्रिल को कवर करने वाले दैनिक जागरण पटना के क्राइम रिपोर्टर प्रशांत कुमार के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो मॉक ड्रिल का है। इसमें दिख रहे लोग असली आतंकवादी नहीं हैं। लोग वीडियो को गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला यूजर को 3,091 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में वायरल दावे को गलत पाया। पता चला कि कुछ लोग पटना के पीएंडएम मॉल में हुई मॉक ड्रिल के वीडियो को असली आतंकी घटना का समझ के शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो मॉकड्रिल का है। 

  • Claim Review : पटना के पीएंडएम मॉल में आतंकवादी घुस आए और उन्होंने हमला कर दिया।
  • Claimed By : इंस्टाग्राम यूजर -societyandculture07
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later