X
X

Fact Check : पति द्वारा पत्नी की पिटाई के वीडियो को किया जा रहा फर्जी सांप्रदायिक दावे से वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा सांप्रदायिक दावा फर्जी है। इस वीडियो में कोई भी हिन्दू- मुस्लिम एंगल नहीं है। यह वीडियो मुस्लिम दंपती के झगड़े का है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Jun 27, 2025 at 01:30 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें  एक शख्स घर के अंदर महिला को बेरहमी से मारते हुए नजर आ रहा है। वहीं, वीडियो में कई लोगों को आसपास खड़े और कुछ लोगों को उसे रोकते तो कुछ को उसे उकसाते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो को सांप्रदायिक रंग देते हुए शेयर कर दावा जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रही महिला हिंदू है, जबकि मार रहा युवक मुस्लिम है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा सांप्रदायिक दावा फर्जी है। इस वीडियो में कोई भी हिन्दू- मुस्लिम एंगल नहीं है। यह वीडियो मुस्लिम दंपती  का है। वहीं, पुलिस के अनुसार, महिला ने पति और कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और अब इस मामले पर कार्रवाई की जा रही है।  

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ने 25 जून को पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “एक K2A के घर में हिनू युवती की स्थिति…! उनके पास बस दो ही विकल्प होते हैं..! या तो, मजहब में कन्वर्ट हो जाओ या फिर ये सब झेलने के बाद फ्रिज में पैक हो जाओ।”

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी कई यूजर वीडियो को सामान्य फर्जी दावे के शेयर कर रहे हैं।

https://twitter.com/Ayodhyaraj257/status/1937933740346368146

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिये वायरल वीडियो के की- फ्रेम्स को सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें इस वीडियो का स्क्रीनशॉट हिंदी खबर नाम के एक एक्स हैंडल पर 19 जून को शेयर किया हुआ मिला। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, यह हापुड़ का वीडियो है।

https://twitter.com/HindiKhabar/status/1935632349867160050

इसी बुनियाद पर हमने पड़ताल को आगे बढ़ाया और हमें इस वीडियो से जुड़ी जानकारी इंडिया न्यूज यूपी/यूके के ऑफिशियल हैंडल पर अपलोड मिली। दी गई जानकारी के अनुसार, पति द्वारा पत्नी की पिटाई का यह वीडियो  हापुड़ के सिकंदर चौकी गेट का मामला है।

हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और हमें हापुड़ पुलिस के एक्स हैंडल पर इस मामले से जुड़ी जानकारी मिली। पोस्ट में बताया गया, “#भ्रामक_खबर_का_खण्डन। सोशल मीडिया पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा मुस्लिम दंपती के आपसी झगड़े को हिन्दू-मुस्लिम का रूप देकर भ्रामक खबर पोस्ट की जा रही है। #HapurPolice द्वारा भ्रामक खबर पोस्ट करने वालो के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।”

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हापुड़ के सर्किल अफसर जितेंद्र  सिंह से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया,  “यह पति- पत्नी का मामला था और यह पिछले दोनों सामने आया था। दोनों ही पति- पत्नी मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। महिला ने पति और कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और इस पर कार्रवाई की जा रहे है। इस मामले में कोई भी हिन्दू- मुस्लिम एंगल नहीं है।”

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया यूजर को 785 लोग फॉलो करते हैं वहीं, इस प्रोफाइल से विचारधारा प्रेरित पोस्ट शेयर की जाती हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा सांप्रदायिक दावा फर्जी है। इस वीडियो में कोई भी हिन्दू- मुस्लिम एंगल नहीं है। यह वीडियो मुस्लिम दंपती के झगड़े का है।

  • Claim Review : वीडियो में नजर आ रही महिला हिंदू है, जबकि मार रहा युवक मुस्लिम है।
  • Claimed By : FB User- निर्विकार सिंह
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later