Explainer : बारिश में बच्चे पड़ सकते हैं बीमार, जानें बीमारियों और उनके लक्षण के बारे में
मानसून में बारिश के कारण कई बार बच्चों को कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही मानसूनी बीमारियों के बारे में।
- By: Ashish Maharishi
- Published: Jul 3, 2025 at 05:03 PM
- Updated: Jul 3, 2025 at 06:09 PM
नई दिल्ली (Vishvas News)। मानसून की बारिश कई बार बच्चों को बीमार कर सकती है। बारिश, उमस भरे मौसम के कारण कुछ बीमारियां मच्छरों के काटने से फैलती हैं, तो कई बार गंदे पानी के कारण भी बच्चे बीमार पड़ते हैं। ऐसे मौसम में यदि बच्चों का खास ख्याल नहीं रखा जाए, तो नतीजे गंभीर हो सकते हैं।
गाजियाबाद की बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रुचि कहती हैं- बारिश में बच्चों को दो प्रकार की बीमारियों से बचाना बहुत जरूरी है। इसमें जल जनित बीमारी और वेक्टर जनित बीमारी शामिल हैं। कई बार बारिश में दूषित पानी या इससे बने खाना खाने से बच्चे बीमार पड़ जाते हैं। इतना ही नहीं, बारिश में खेलने के बाद हाथ-पैर अच्छे से साफ नहीं करने के कारण भी बच्चे बीमार पड़ जाते हैं। ऐसी बीमारी में दस्त से लेकर खूनी दस्त शामिल हैं। यदि इनका सही समय पर सही इलाज नहीं कराया जाए, तो कई बार जान भी चली जाती है।
मानूसन में ये बीमारियां कर सकती हैं बच्चों को बीमार
मानसून की बूंदों के साथ ही कई बार बच्चों की चिंता भी बढ़ जाती है। बारिश में डायरिया, डेंगू, मलेरिया, सर्दी-जुकाम, इन्फेक्शन के अलावा स्क्रीन से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।






इंक्रेडिबल आयुर्वेदा कंपनी के संस्थापक व आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ अबरार मुल्तानी कहते हैं कि मानसून में बच्चों को हेल्दी रखने के लिए उनकी इम्युनिटी पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। इसलिए पौष्टिक खानपान के साथ समय पर सभी वैक्सीन लगवाने चाहिए। अगर बच्चे को बुखार, खांसी, या जुकाम के लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल एक्सपर्ट्स की मदद से लिखा गया है। यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए है। किसी भी सलाह के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विश्वास न्यूज के Health Explainer को विस्तार से नीचे क्लिक करके पढ़ा जा सकता है।
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












