X
X

Explainer : बारिश में बढ़ जाता है मौसमी बीमारियों का खतरा, जानें लक्षण और उपचार के बारे में

आइए, जानते हैं कि मानसून में किन बातों का खास ध्‍यान रखना चाहिए। साथ में किन-किन बीमारियों का खतरा ज्‍यादा रहता है।

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: Jun 23, 2025 at 12:03 PM
  • Updated: Jun 23, 2025 at 03:01 PM

नई दिल्‍ली। देश के कई हिस्‍सों में मानसून ने दस्‍तक दे दी है। इसी के साथ वायरल और बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन का खतरा भी बढ़ जाता है। जगह-जगह पानी जमा होने और नमी के कारण बीमारियां भी दस्‍तक देने लगती हैं। मच्‍छरों की बढ़ती तादाद के अलावा कई प्रकार के इंफेक्‍शन के कारण भी परिवार में लोग बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में बच्‍चों, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोगों को खास सावधानी रखने की आवश्‍यकता है। मौसमी बीमारियों में बुखार होना सबसे आम है। इसके अलावा मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू, उल्‍टी-दस्‍त और पीलिया के रोगियों की तादाद बढ़ जाती है। बारिश के कारण मच्‍छरों के लार्वा पनपने की तादाद भी बढ़ जाती है। इसके अलावा घरों में कूलर व गमलों में पुराने पानी के कारण भी लार्वा पनप सकता है।

वायरल और बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन में अंतर

आइए, जानते हैं कि मानसून में किन बातों का खास ध्‍यान रखना चाहिए। साथ में किन-किन बीमारियों का खतरा ज्‍यादा रहता है। छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट पर मौजूद एक लेख में विस्‍तार से बरसात के मौसम में फैलने वाली प्रमुख मौसमी बीमारियों के लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया है।

मानसून में बचना है बीमारियों से तो रखें इन बातों का खास ध्‍यान

भारत सरकार की इट राइट इंडिया (Eat Right India) वेबसाइट ने मानसून के दौरान बीमारियों से बचने के कई उपाय बताते हुए यह भी बताया है कि बारिश के दौरान हमें क्‍या खाना चाहिए और क्‍या नहीं।

मानसून में बीमारियों से बचने के उपाय

नोएडा के फेलिक्‍स अस्‍पताल के चेयरमैन डॉ. डीके गुप्‍ता मानसूनी बीमारियों से बचने के उपाय के बारे में बताते हुए कहते हैं कि इस मौसम में पानी का विशेष ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। कहीं भी पानी जमा नहीं होने दें। इसके अलावा में फिल्‍टर या उबला हुआ पानी ही पिएं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी मानसूनी बीमारियों से बचने के कुछ उपाय बताए हैं।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल एक्सपर्ट्स की मदद से लिखा गया है। यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए है। किसी भी सलाह के लिए अपने डॉक्‍टर से परामर्श लें।

विश्‍वास न्‍यूज के Health Explainer को विस्‍तार से नीचे क्लिक करके पढ़ा जा सकता है।

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later