X
X

Fact Check: SCO सम्मेलन में भाग लेने चीन पहुंचे पीएम मोदी के स्वागत में स्पेशल ड्रोन शो की तस्वीर एडिटेड है

एसससीओ शिखर सम्मेलन में चीन गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ था, लेकिन उनकी आगवानी में विशेष ड्रोन शो को आयोजित करने के दावे से वायरल तस्वीर फेक है, जिसे एडिट कर बनाया गया है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिनों की चीन यात्रा पर थे। इसी दौरे से जोड़ते उनकी एक तस्वीर को शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि जब जापान की यात्रा के बाद पीएम मोदी एससीओ सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन पहुंचे, तो उनके स्वागत में विशेष ड्रोन शो का आयोजन किया गया।

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, सात सालों के अंतराल के बाद चीन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत हुआ था, लेकिन उनके सम्मान में आयोजित विशेष ड्रोन शो के दावे से वायरल हो रही तस्वीर एडिटेड है। चीन के नैनान में आयोजित पुराने ड्रोन शो की तस्वीर को एडिट कर उसमें नरेंद्र मोदी की तस्वीर को जोड़ दिया गया है।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Jammu-Kashmir Now’ ने वायरल तस्वीर (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “जापान के बाद अब चीन में मोदी मोदी PM मोदी के स्वागत में स्पेशल ड्रोन शो…SCO समिट में हिस्सा लेने चीन पहुंचे हैं PM मोदी।”

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई अन्य यूजर्स ने इस तस्वीर को समान संदर्भ में शेयर किया है।

https://twitter.com/VaishnavSharan7/status/1961745111551029451

पड़ताल

31 अगस्त की एनडीटीवी की न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, “सात साल बाद चीन पहुंचे पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ, जहां वे एससीओ सम्मेलन में शामिल होंगे।” कई अन्य रिपोर्ट्स में चीन के तियानजिन एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत का जिक्र है।

अन्य न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, “पीएम मोदी इस समय चीन में चल रही एससीओ की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं, जहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक एक्स हैंडल से भी उनकी पुतिन और जिनपिंग के साथ मुलाकात की तस्वीरों को शेयर किया गया।

हालांकि, हमें किसी भी रिपोर्ट्स में पीएम मोदी के स्वागत में आयोजित ड्रोन शो का जिक्र नहीं मिला। इसलिए हमने वायरल तस्वीर के ऑरिजिनल सोर्स को ढूंढने के लिए रिवर्स इमेज सर्च की मदद ली। सर्च में हमें यह तस्वीर शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के हवाले से XINHUANET नाम की वेबसाइट पर मिली।

20 अप्रैल 2025 को साझा की यह तस्वीर चीन के नैनान जिले में 19 अप्रैल को आयोजित ड्रोन शो की है। ऑरिजिनल तस्वीर को देखने से इसमें की गई एडिटिंग साफ नजर आती है।

यानी पीएम मोदी के स्वागत में चीन में आयोजित ड्रोन शो के दावे से वायरल तस्वीर फेक है, जिसे एडिट कर तैयार किया गया है।

पीएम मोदी का चीन दौरा

22 अगस्त को विदेश मंत्रालय की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29-30 अगस्त को जापान के आधिकारिक दौरे पर थे, जहां उन्होंने भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसके बाद वे जापान से दो दिनों के दौरे पर (31 अगस्त-1 सितंबर) चीन पहुंचे, जहां वे एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल हुए।

बताते चलें कि भारत 2017 से इस समूह का सदस्य रहा है और 2022-23 में इसने इस समूह की अध्यक्षता की थी।

इस तस्वीर को लेकर हमने विदेश मामलों को कवर करने वाले सीनियर टीवी जर्नलिस्ट मधुरेंद्र कुमार से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि चीन की यात्रा पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। हालांकि, उनके स्वागत में ड्रोन शो के दावे से वायरल तस्वीर फेक है।

वायरल तस्वीर को फेक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब छह लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। विदेश मामलों से संबंधित अन्य वायरल दावों की फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को विश्वास न्यूज के दुनिया सेक्शन में पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: एसससीओ शिखर सम्मेलन में चीन गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ था, लेकिन उनकी आगवानी में विशेष ड्रोन शो को आयोजित करने के दावे से वायरल तस्वीर फेक है, जिसे एडिट कर बनाया गया है।

  • Claim Review : SCO सम्मेलन में चीन पहुंचे PM मोदी के स्वागत में स्पेशल ड्रोन शो का आयोजन
  • Claimed By : FB User-Jammu-Kashmir Now
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later