X
X

Fact Check: गणेश चतुर्थी के मौके पर सरकार नहीं दे रही पांच हजार रुपये, वायरल दावा गलत

गणेश पूजन के नाम से वायरल लिंक को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में एक फर्जी वेबसाइट के लिंक को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। भारत सरकार की ओर से इस तरह का कोई एलान नहीं किया गया है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि गणेश पूजा के अवसर पर सरकार सभी को 5000 रुपये दे रही है। पोस्ट में यह भी कहा जा रहा है कि लिंक पर क्लिक कर पैसे खाते में पाएं। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में एक फर्जी वेबसाइट के लिंक को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से इस तरह का कोई एलान नहीं किया गया है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Mission2025’ ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “गणेश पूजा पर सभी को ₹5000 का उपहार!”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस बारे में सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। 

हमने पीएम मोदी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी खंगाला, लेकिन हमें वहां पर भी दावे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। हमें जांच के दौरान दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट भी नहीं मिली। 

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने सेफ्टी टूल्स की मदद से लिंक पर क्लिक किया। हमारे सामने netc.fun नाम की एक वेबसाइट खुलकर सामने आ गई। वेबसाइट पर लिखा हुआ है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से सभी जनता को सरकार 1999 रुपये में दे रही है। पैसे पाने के लिए नीचे दिये गए स्क्रैच कार्ड को स्कैन करने के लिए कहा जा रहा है। 

हमने पोस्ट में पीएम की आवाज में लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जा रहा है। हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमने पीएम मोदी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाला। लेकिन ऑडियो से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। हमने अधिक जानकारी के लिए बीजेपी प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। पीएम की आवाज का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

अधिक जानकारी के लिए हमने साइबर एक्सपर्ट एवं सेंटर फॉर रिसर्च ऑन साइबर क्राइम एंड साइबर लॉ के चेयरमैन अनुज अग्रवाल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि एआई के आने के बाद से ठग नए-नए तरीकों से ठगी कर रहे हैं। ऐसे में सावधान रहना बेहद जरूरी है। इस तरह की पोस्ट पर भरोसा न करें और किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें।

अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 250 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास ने अपनी पड़ताल में पाया कि गणेश पूजन के नाम से वायरल लिंक को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में एक फर्जी वेबसाइट के लिंक को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। भारत सरकार की ओर से इस तरह का कोई एलान नहीं किया गया है।

  • Claim Review : गणेश चतुर्थी पर सरकार दे रही है पांच हजार रुपये।
  • Claimed By : FB User Mission2025
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later