Fact Check : मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति और सोनिया गांधी की यह आपत्तिजनक तस्वीर फेक है
विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह तस्वीर फेक साबित हुई। यह एडिटिंग टूल की मदद से बनाई गई है। 2005 में मालदीव के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल गयूम ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। उसी मुलाकात की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करके वायरल तस्वीर को बनाया गया है।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Sep 4, 2025 at 05:57 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को आपत्तिजनक मुद्रा में मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल गयूम के साथ देखा जा सकता है। तस्वीर को असली समझकर कई यूजर शेयर कर रहे हैं।
विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि इस तस्वीर को एडिटिंग टूल की मदद से तैयार किया गया है। असली तस्वीर में सोनिया गांधी और मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल गयूम अलग-अलग बैठे हुए थे।
क्या हो रहा है वायरल
फेसबुक यूजर Rajpoot Ji (Archive) ने 4 सितम्बर 2025 को इस एडिटेड तस्वीर को शेयर किया, जिसके ऊपर लिखा था “वो तो शुक्र करो कि अर्नब गोस्वामी ने ये फोटो नही दिखाई नही तो चमचे बैठे-बैठे विधवा हो जाते।”

पड़ताल
यह तस्वीर पहले भी वायरल हुई थी और उस समय भी विश्वास न्यूज़ ने इसकी पड़ताल की थी। गूगल लेंस टूल का इस्तेमाल करते तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें यह असली तस्वीर गेट्टी इमेजेज की वेबसाइट पर मिली थी। यहाँ साफ़ देखा जा सकता है कि सोनिया गांधी और मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल गयूम अलग-अलग बैठे हुए थे।
गेट्टी इमेजेज पर मौजूद तस्वीर के साथ कैप्शन में बताया गया है कि 29 मार्च 2005 को मालदीव के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल गयूम भारत के दौरे पर आए थे और उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। मुलाकात की यह तस्वीर प्रकाश सिंह ने ली थी।

असली और नकली तस्वीर में अंतर नीचे दिए गए कोलाज में देखा जा सकता है।

विश्वास न्यूज ने पिछली पड़ताल के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संपर्क किया था। उन्होंने हमें बताया था कि वायरल तस्वीर पूरी तरह फेक और आपत्तिजनक है।
पड़ताल के अंत में सोनिया गांधी की फेक आपत्तिजनक तस्वीर शेयर करने वाले यूजर की जांच की। यूजर ‘राजपूत जी’ गोरखपुर के रहने वाले हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह तस्वीर फेक साबित हुई। यह एडिटिंग टूल की मदद से बनाई गई है। 2005 में मालदीव के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल गयूम ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। उसी मुलाकात की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करके वायरल तस्वीर को बनाया गया है।
- Claim Review : मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति की गोद में बैठी सोनिया गांधी
- Claimed By : FB User Rajpoot Ji
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












