X
X

Fact Check: ट्रंप टैरिफ के दबाव के सामने घुटने न टेकने को लेकर भारत की तारीफ करते ओबामा का ऑडियो डीपफेक

ट्रंप के टैरिफ दबाव के आगे नहीं झुकने को लेकर ओबामा के भारत की तारीफ और अन्य देशों की निंदा किए जाने के दावे से वायरल हो रहा वीडियो वास्तविक नहीं, बल्कि डीपफेक है, जिसे एआई की मदद से बनाया गया है। भारत पर फिलहाल 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ प्रभावी है, जो अन्य देशों की तुलना में सर्वाधिक है।

  • By: Abhishek Parashar
  • Published: Sep 8, 2025 at 04:42 PM
  • Updated: Sep 9, 2025 at 04:02 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। टैरिफ को लेकर भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में आई तल्खी के बीच सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का एक वीडियो क्लिप शेयर हो रहा है, जिसमें उन्हें ट्रंप के टैरिफ दबाव के आगे भारत के नहीं ‘झुकने’ के रुख की तारीफ करते हुए सुना जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि ओबामा ने अपने एक भाषण में कहा कि जहां डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के दबाव के आगे अन्य देशों ने समर्पण कर दिया, वहीं भारत इस मामले में अपने रुख पर अड़ा रहा।

ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों के हवाले से सामने आई न्यूज रिपोर्ट्स की मानें तो टैरिफ को लेकर भारत का रुख अड़ियल रहा है और वह 50 फीसदी टैरिफ के प्रभावी होने के बाद भी अमेरिकी दबाव में नहीं आया है। हालांकि,  इस रुख को लेकर ओबामा के भारत की तारीफ और अन्य देशों की निंदा किए जाने के दावे से वायरल हो रहा वीडियो वास्तविक नहीं, बल्कि डीपफेक है, जिसे एआई की मदद से बनाया गया है।

क्या है वायरल?

‘द ग्लोबल अपडेट्स’ यू-ट्यूब चैनल ने इस वीडियो ने ओबामा की स्पीच के करीब आधे घंटे लंबे वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर किया है, जिसमें उन्हें ट्रंप टैरिफ दबाव के आगे घुटने न टेकने को लेकर भारत की तारीफ और अन्य देशों की आलोचना करते हुए सुना जा सकता है।

https://www.youtube.com/watch?v=Vy_3PAZLXss

पड़ताल

वायरल वीडियो में ओबामा को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “My friends today we gather at a moment when history itself seems to bend toward the unexpected a nation once regarded as a developing voice a nation once dismissed as secondary in the great halls of global power has now stepped forward to do something no other country dared. India with courage rooted in its heritage and conviction rooted in its future has taken an action that has left the world. Yes even America astonished what we are witnessing is not merely a geopolitical maneuver it is not just another headline in a cycle of breaking news it is a statement a declaration and a turning point that forces the world to look again at the balance of power the meaning of sovereignty and the shape of tomorrow.”

(“”मेरे मित्रों, आज हम ऐसे समय में एकत्रित हुए हैं, जब इतिहास स्वयं अप्रत्याशित की ओर झुकता हुआ प्रतीत होता है। एक राष्ट्र जिसे कभी विकासशील देशों की आवाज माना जाता था, एक राष्ट्र जिसे वैश्विक शक्ति के महान हॉल में दोयम दर्जे का समझा जाता था, अब वह कुछ ऐसा करने के लिए आगे आया है, जिसकी हिम्मत किसी अन्य देश ने नहीं की थी। भारत ने अपनी विरासत में निहित साहस और अपने भविष्य में निहित दृढ़ विश्वास के साथ एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने दुनिया को चौंका दिया है।”)

पूरे बयान को यहां पढ़ा जा सकता है: ड्राइव लिंक

पड़ताल

27 अगस्त को 25 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ के प्रभावी होने के साथ ही अमेरिका एक्सपोर्ट होने वाले भारतीय प्रोडक्ट्स  पर कुल टैरिफ 50 फीसदी हो चुका है। इसके साथ ही भारत दुनिया के उन कुछ देशों की सूची में शामिल है, जो अधिकतम अमेरिकी टैरिफ का सामना कर रहा है। भारत और अमेरिका के बीच अभी ट्रेड डील नहीं हुई है और इसे लेकर दोनों देशों के बीच में तल्खी भी आई है।

ट्रेड डील को लेकर ट्रंप और उनके प्रशासन की तरफ से ऐसे कई बयान दिए गए हैं, जिस पर भारत की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई। हालांकि, न्यूज सर्च में हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के इस बयान का जिक्र हो, जिसमें उन्हें  टैरिफ के मुद्दे पर भारत के रुख की सराहना करते हुए अन्य देशों के ट्रंप के दबाव के आगे झुक जाने का जिक्र हो।

इस आधार पर वायरल ऑडियो के डीपफेक होने का संदेह पैदा होता है। इसलिए हमने इस ऑडियो को डीपफेक डिटेक्शन टूल्स की मदद से चेक किया।

बफलो यूनिवर्सिटी के डीपफेक-ओ-मीटर की मदद से हमने इस मल्टीमीडिया को चेक किया और इसके लगभग सभी इंडिकेटर्स ने इस वीडियो में एआई छेड़छाड़ की अधिकतम संभावना की पुष्टि की।

AASIST (2021) Detector की एनालिसिस ने जहां इस ऑडियो के करीब 100 फीसदी एआई क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि की, वहीं LFCC-LCNN (2021) डिटेक्टर की एनालिसिस भी इस ऑडियो के 100 फीसदी एआई क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि करता है।

AASIST (2021) Detector की एनालिसिस इस ऑडियो के करीब 100 फीसदी एआई क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि करता है।

अन्य डिटेक्टर ने भी इस ऑडियो के एआई क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि की।

RawNet3 डिटेक्टर की एनालिसिस भी इस ऑडियो के 100 फीसदी एआई क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि करता है।

अतिरिक्त पुष्टि के लिए हमने हमारे सहयोगी एमसीए की पहल डीपफेक्स एनालिसिस यूनिट (डीएयू) से संपर्क किया। वायरल मल्टीमीडिया में इस्तेमाल ऑडियो की जांच के लिए इसके छोटे-छोटे फ्रैगमेंट को डीएयू के साथ शेयर किया। शुरुआत से लेकर करीब 15 मिनट तक के ऑडियो ट्रैक को हमने तीन-तीन मिनट लंबे सेगमेंट में विभाजित किया और डीपफेक डिटेक्शन टूल्स की मदद से डीएयू ने इसे चेक किया। उन्होंने अपनी जांच में इस ऑडियो ट्रैक के एआई से क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि की।

डीएयू ने हिया टूल की एनालिसिस को हमारे साथ शेयर किया, जिसमें इस ऑडियो के एआई से क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि होती है। टूल की एनालिसिस कुछ सेकेंड के ट्रैक को छोड़कर इस 15 मिनट के अधिकांश ऑडियो ट्रैक के एआई से क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि करता है।

एनालिसिस रिपोर्ट यहां पढ़ें

हमारी पड़ताल से स्पष्ट है कि ओबामा की आवाजा में वायरल हो रहा ऑडियो डीपफेक है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-जापान व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत जापानी आयात पर 15% टैरिफ लगेगा। इससे पहले ट्रंप ने जापान पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था।

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों देशों के बीच नवंबर तक ट्रेड डील हो सकती है।

ओबामा के डीपफेक ऑडियो को शेयर करने वाले यूजर के यू-ट्यूब चैनल के करीब तीन हजार सब्सक्राइबर हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले अन्य डीपफेक मल्टीमीडिया की फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को विश्वास न्यूज के एआई चेक सेक्शन में पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: ट्रंप के टैरिफ दबाव के आगे नहीं झुकने को लेकर ओबामा के भारत की तारीफ और अन्य देशों की निंदा किए जाने के दावे से वायरल हो रहा वीडियो वास्तविक नहीं, बल्कि डीपफेक है, जिसे एआई की मदद से बनाया गया है। भारत पर फिलहाल 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ प्रभावी है, जो अन्य देशों की तुलना में सर्वाधिक है।

  • Claim Review : ट्रंप टैरिफ के आगे भारत के घुटने न टेकने को लेकर ओबामा ने की भारत की तारीफ।
  • Claimed By : YT User-
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later