X
X

Fact Check: अखिलेश यादव के नाम से वायरल राम मंदिर की जगह मस्जिद के निर्माण के वादे की पोस्ट फेक है

अखिलेश यादव के नाम से वायरल राम मंदिर की जगह मस्जिद के निर्माण के वादे की पोस्ट फेक है। सपा अध्यक्ष ने ऐसी कोई पोस्ट नहीं की है।

Akhilesh Yadav mosque claim, Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav viral image, Ram Temple Ayodhya, Ram Mandir News

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें अखिलेश की कथित पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है। इस पर लिखा है कि अगर यूपी में सपा की सरकार बनती है तो बाबरी मस्जिद का निर्माण राम मंदिर वाले स्थान पर कराया जाएगा।

यह पोस्ट पहले भी वायरल हो चुकी है, जो विश्वास न्यूज की जांच में फेक निकली थी। अखिलेश यादव ने इस तरह की कोई पोस्ट नहीं की है और न ही इस तरह का कोई बयान दिया है।

वायरल पोस्ट

इंस्टाग्राम यूजर sanatni_shivam_0808 ने 28 सितंबर को स्क्रीनशॉट शेयर (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर अखिलेश यादव की तस्वीर लगी हुई है और प्रोफाइल नेम में अखिलेश यादव लिखा हुआ है। स्क्रीनशॉट पर लिखा है, “उत्तर प्रदेश में अगर हमारी सरकार बनेगी, तो हम अपने मुस्लिम भाइयों से यह वादा करते हैं, कि बाबरी मस्जिद का निर्माण उसी स्थान पर कराएंगे, जहां पर आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे वायरल दावे की पुष्टि हो सके। अगर अखिलेश यादव ने राम मंदिर को लेकर इस तरह का कोई बयान दिया होता तो वह मीडिया में जरूर आता।

हमने ट्वटिर एडवांस सर्च के जरिए अखिलेश यादव के एक्स हैंडल पर इस पोस्ट को सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली।

इससे पहले जब दिसंबर 2021 में यह पोस्ट वायरल हुई थी, तब उस समय विश्वास न्यूज ने सपा के प्रवक्ता राजकुमार भाटी से बात की थी। उन्होंने इस पोस्ट को फेक बताते हुए कहा था कि इस पोस्ट को भाजपा के आईटी सेल ने तैयार किया है। सपा ने शुरू से ही राम मंदिर मामले में कोर्ट के फैसले का समर्थन किया है।

अखिलेश यादव के नाम से फेक पोस्ट करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के करीब 70 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: अखिलेश यादव के नाम से वायरल राम मंदिर की जगह मस्जिद के निर्माण के वादे की पोस्ट फेक है। सपा अध्यक्ष ने ऐसी कोई पोस्ट नहीं की है।

  • Claim Review : अखिलेश यादव ने कहा, अगर यूपी में सपा की सरकार बनती है तो बाबरी मस्जिद का निर्माण राम मंदिर वाले स्थान पर कराया जाएगा।
  • Claimed By : Insta User- sanatni_shivam_0808
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later