X
X

Fact Check: महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता को साड़ी पहनाने का वीडियो बिहार में भाजपा नेता का बताकर वायरल

महाराष्ट्र में पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर शेयर करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता को जबरन साड़ी पहना दी थी। उस घटना के वीडियो को बिहार का बताकर वायरल किया जा रहा है।

Maharashtra, congress, bihar, bjp

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को साड़ी पहनाते हुए देखे जा सकते हैं। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि बिहार में कुछ लोगों ने भाजपा का विरोध करते हुए उसके नेता को साड़ी पहनाई।

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल वीडियो महाराष्ट्र के कल्याण-डोंबिवली का है। दरअसल, कल्याण के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता पर पीएम मोदी से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगाकर साड़ी पहना दी थी। उस घटना के वीडियो को बिहार के भाजपा नेता का बताकर गलत दावा किया जा रहा है।

वायरल पोस्ट

इंस्टाग्राम यूजर india_fans_thala ने 26 सितंबर को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर लिखा है, “बिहार से शुरुआत हो गया है भाजपा नेता को पहनाया गया साड़ी

पड़ताल

विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। एनडीटीवी की वेबसाइट पर 23 सितंबर को इससे संबंधित खबर छपी है। इसमें वायरल वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट भी देखे जा सकते हैं। खबर के अनुसार, “महाराष्ट्र में पीएम मोदी की साड़ी पहने विवादित पोस्ट करने वाले कांग्रेस नेता मामा पगारे को कल्याण जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरन साड़ी पहना दी। वहीं, मामा पगारे ने कहा कि उन्होंने सिर्फ फेसबुक पोस्ट को री-पोस्ट/फॉरवर्ड किया था। अब वह सदमे में हैं।”

एबीपी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर 24 सितंबर को इस घटना से संबंधित वीडियो न्यूज को देखा जा सकता है।

23 सितंबर को एएनआई के एक्स हैंडल से इस मामले में मामा पगारे का बयान पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा है, “भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर डोंबिवली के कांग्रेस कार्यकर्ता प्रकाश ‘मामा’ पगारे को साड़ी पहनाई, क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की एक एडिटेड तस्वीर पोस्ट की थी। कांग्रेस नेता प्रकाश ‘मामा’ पगारे कहते हैं, ‘मैंने फेसबुक पर एक पोस्ट फॉरवर्ड की थी। बाद में जब मैं अस्पताल में था, तब मुझे भाजपा नेता संदीप माली का फोन आया। जैसे ही मैं अस्पताल से बाहर आ रहा था, संदीप माली ने कुछ लोगों के साथ मिलकर मुझे पकड़ लिया और फेसबुक पर मेरे द्वारा फॉरवर्ड की गई एक पोस्ट के बारे में पूछने लगे और मुझे धमकाया। मैंने उनसे कहा कि वे जो कर रहे हैं, वह गलत है। उनके (भाजपा कार्यकर्ताओं) खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। मैं उनके खिलाफ अत्याचार अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करूंगा।'”

इस बारे में महाराष्ट्र के पत्रकार वरुण सिंह का कहना है कि यह वीडियो महाराष्ट्र का है। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता को साड़ी पहनाई थी।

महाराष्ट्र के वी​डियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के करीब छह हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: महाराष्ट्र में पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर शेयर करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता को जबरन साड़ी पहना दी थी। उस घटना के वीडियो को बिहार का बताकर वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : बिहार में कुछ लोगों ने भाजपा का विरोध करते हुए उसके नेता को साड़ी पहनाई।
  • Claimed By : Insta User- india_fans_thala
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later