X
X

Fact Check: BJP पोस्टर वाले प्रचार गाड़ी को ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा लगाते हुए खदेड़े जाने का वीडियो FAKE

'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे के साथ बीजेपी के चुनावी वैन का विरोध किए जाने के दावे से वायरल हो रहा वीडियो ऑल्टर्ड और फेक है। ऑरिजिनल वीडियो पिछले साल हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान का है, जब कुछ लोगों ने बीजेपी के चुनावी वैन का विरोध किया था। इसी वीडियो को एडिट कर उसमें 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा जोड़ दिया गया है।

  • By: Abhishek Parashar
  • Published: Oct 1, 2025 at 03:29 PM
  • Updated: Oct 1, 2025 at 04:16 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध और राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों के बीच सोशल मीडिया यूजर्स एक वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि राहुल गांधी के इन आरोपों के बाद लोगों ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ब्रांडिंग वैन को खदेड़ कर भगा दिया।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को फेक पाया। वायरल हो रहा वीडियो एडिटेड और ऑडियो ऑल्टर्ड है। हरियाणा में बीजेपी के चुनाव विरोध की घटना के वीडियो में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का ऑडियो अलग से जोड़कर इसे फेक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Rahul Gandhi Fans’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “”वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे ने देश में क्रांति छेड़ दी है। भाजपा का ब्रांडिंग वैन भी खदेड़ा जा रहा।”

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल वीडियो में बीजेपी के चुनावी वैन का विरोध देखा जा सकता है। इस आधार पर सर्च करने पर हमें यह वीडियो (आर्काइव लिंक) कपिल नाम के एक्स यूजर की वेरिफाइड एक्स हैंडल पर लगा मिला, जिसे उन्होंने पांच मई 2024 को शेयर किया है।

पांच मई 2024 को इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने इसे हरियाणा का बताया है।

इस वीडियो में नाराज लोगों को बीजेपी के चुनावी चिह्न वाले ब्रांडिग वैन का विरोध करते हुए और उस पर लगे झंडे और बैनर को फाड़ते हुए देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि पांच अक्तूबर 2024 को हरियाणा विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसके नतीजे आठ अक्टूबर को आए थे। नतीजों के मुताबिक, हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 48 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिला।

हमें यह वीडियो कई अन्य यू-ट्यूब चैनल पर समान संदर्भ में एक साल पहले अपलोड मिला, जिसमें इसे हरियाणा का बताया गया है।

करीब एक मिनट के इस वीडियो में हमें कहीं भी ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा सुनाई नहीं दिया। इससे वायरल वीडियो  के एडिटेड होने का संकेत मिलता है।

इसके बाद हमने ऑडियो डिटेक्शन टूल की मदद से वायरल वीडियो के पूरे ऑडियो और संदेहास्पद हिस्से (वोट चोर , गद्दी छोड़ वाले हिस्से) की जांच की। हिया टूल की (पूरे ऑडियो क्लिप की) एनालिसिस में पहले 16 सेकेंड के ऑडियो क्लिप में छेड़छाड़ की पुष्टि होती है।

हिया टूल की (पूरे ऑडियो क्लिप की) एनालिसिस में पहले 16 सेकेंड के ऑडियो क्लिप में छेड़छाड़ की पुष्टि होती है।

इसके बाद हमने इस 16 सेकेंड के ऑडियो की अलग से जांच की और टूल की एनालिसिस ने इस पूरे ऑडियो के क्रिएटेड होने की पुष्टि की।

हिया टूल की एनालिसिस में पहले 16 सेकेंड के ऑडियो क्लिप में छेड़छाड़ की पुष्टि होती है।

वायरल ऑडियो को लेकर हमने हमारे सहयोगी दैनिक जागरण के हरियाणा के राज्य ब्यूरो चीफ अनुराग अग्रवाल से संपर्क किया। उन्होंने भी पुष्टि करते हुए बताया कि ऑरिजिनल वीडियो क्लिप पिछले साल हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान का है।

क्या है संदर्भ?

न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी ने सात अगस्त को चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था, “वोट चोरी हो रहे हैं। हमारे पास सबूत है कि चुनाव आयोग चोरी में शामिल है। वे भाजपा के लिए ऐसा कर रहे हैं।”

इसके बाद कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का भी विरोध किया।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव से पहले 30 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट को जारी कर दिया है। इस रिवीजन के दौरान कुल 68.5 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए और नए 21.53 लाख नाम जोड़े गए।

वायरल वीडियो को फेक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब दो लाख लोग फॉलो करते हैं और यह पेज राहुल गांधी का फैन पेज है।

निष्कर्ष:’वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे के साथ बीजेपी के चुनावी वैन का विरोध किए जाने के दावे से वायरल हो रहा वीडियो ऑल्टर्ड और फेक है। ऑरिजिनल वीडियो पिछले साल हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान का है, जब कुछ लोगों ने बीजेपी के चुनावी वैन का विरोध किया था। इसी वीडियो को एडिट कर उसमें ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा जोड़ दिया गया है।

  • Claim Review : वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाते हुए लोगों ने बीजेपी के चुनावी वैन को खदेड़ा।
  • Claimed By : FB User-Rahul Gandhi Fans
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later