X
X

Fact Check : इंदिरा गांधी की सास का नाम रति माई और ससुर का नाम जहांगीर फरदून था, दोनों पारसी थे

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुआ। इंदिरा गांधी के ससुर का नाम जहांगीर फरदून था। जबकि सासू का नाम रतिमाई था।

नई दिल्ली (विश्वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर एक पोस्‍ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि उनकी सास का नाम आबिदा बेगम और ससुर जहांगीर खान थे। इस पोस्‍ट को सांप्रदायिक दावे के साथ कई सोशल मीडिया यूजर्स शेयर कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुआ। इंदिरा गांधी के ससुर का नाम जहांगीर फरदून था, जबकि सासू का नाम रति माई था। दोनों पारसी समुदाय से आते थे। इससे पहले भी रूसी कलाकार निकोलस, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और यूनुस खान की एक तस्वीर फर्जी दावे के साथ वायरल हुई थी। जिसकी पड़ताल को यहां क्लिक करके पढ़ा जा सकता है।

क्‍या हो रहा है वायरल

हिन्दू जयवीर सीरोठिया नाम के एक फेसबुक यूजर ने 14 अक्‍टूबर को एक पोस्‍ट करते हुए दावा किया, “इंदिरा गांधी की सास का नाम आविदा बेगम और ससुर का नाम जहांगीर खान था। कोई भी खान परिवार को याद नहीं करता। भाईचारा खतरे में आ जाएगा।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। यह फर्जी दावा यूट्यूब पर भी वायरल है। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सास-ससुर के बारे में जानने के लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल का इस्‍तेमाल किया। हमें कई ऐसी रिपोर्ट मिली, जिसमें इंदिरा गांधी की सास का नाम रति माई और ससुर का नाम जहांगीर फरदून बताया गया। जनसत्ता डॉट कॉम पर पब्लिश एक रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि होती है।

पड़ताल के दौरान हमने ‘फिरोज गांधी: ए पॉलिटिकल बायोग्राफी’ को खंगालना शुरू किया। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, ‘फिरोज गांधी का जन्म 12 सितंबर 1912 को एक पारसी परिवार में हुआ था। पिता का नाम जहांगीर फरदून और मां का नाम रति माई था।’ किताब को यहां पढ़ा जा सकता है।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई से संपर्क किया। उन्‍होंने बताया कि इंदिरा गांधी की सास का नाम रति माई था,जबकि ससुर का नाम जहांगीर फरदून था। दोनों पारसी थे।

जांच के अंत में हमने फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की। हिन्दू जयवीर सीरोठिया नाम के इस फेसबुक यूजर को करीब पांच हजार लोग फॉलो करते हैं।

अक्‍सर नेहरू-गांधी खानदान को दुष्‍प्रचार फैलाने के लिए फर्जी पोस्‍ट वायरल की जाती रहती हैं। जिनका विश्‍वास न्‍यूज समय-समय पर फैक्‍ट चेक करके पाठकों के सामने सच्‍चाई रखता है। इन फैक्‍ट चेक रिपोर्ट को नीचे पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी और सांप्रदायिक साबित हुई। इंदिरा गांधी के ससुर का नाम जहांगीर फरदून था और सास का नाम रति माई था। दोनों पारसी समुदाय से आते थे।

  • Claim Review : इंदिरा गांधी की सास का नाम आविदा बेगम और ससुर का नाम जहांगीर खान था
  • Claimed By : FB User Hindu Jaiveer
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later