X
X

Fact Check: सरकार से मदद मांगते सेना के जवान का यह वीडियो AI-Generated है

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि सरकार से मदद मांगते सेना के जवान का यह वायरल वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा बनाया गया है और यह फ़र्ज़ी है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़): सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कथित तौर पर एक सैनिक को सरकार से मदद मांगते देखा जा सकता है। कई यूजर असली मानकर इस क्लिप को शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज़ ने वायरल क्लिप की जांच की, तो  पाया कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा बनाई गयी है।

वायरल पोस्ट में क्या है

इंस्टाग्राम यूजर pappukhan7592 (आर्काइव लिंक) ने 21  नवंबर, 2025 को यह पोस्ट शेयर किया। वीडियो में एक सैनिक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “प्लीज मेरी मदद करो। इस वीडियो को ज्यादा  शेयर करो। यहाँ बोहोत ज्यादा लड़ाई हो रही है। मेरे साथ के 10 लोग मारे जा चुके हैं, मैं ही अकेला बचा हूँ। इस वीडियो को शेयर करो ताकि  तक पहुँच सके।”  साथ में कैप्शन में लिखा है “वीडियो को ज्यादा शेयर करें यह तो हमारे भारत के सैनिक है।”

पड़ताल

हमने अपनी जांच शुरू करते हुए सबसे पहले इस वीडियो को बारीकी से देखा। हमें इसमें कुछ कमियां नजर आयीं। उदाहरण के लिए, सैनिक के हाथ की हरकत रोबोट जैसी लग रही थी। हमें संदेह हुआ कि यह वीडियो AI से बनाया गया हो सकता है।

चेक करने के लिए हमने AI डिटेक्शन टूल से इस वीडियो की जांच करने का फैसला किया।

AI डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन ने 99% से ज्यादा संभावना जताई कि वीडियो AI द्वारा जेनरेट  किया गया है।

एक दूसरे टूल साइट इंजन ने वीडियो के स्क्रीनशॉट के AI निर्मित होने की संभावना 99 प्रतिशत से अधिक बताई।

एक और टूल डीकॉपी डॉट एआई’ ने भी वीडियो के स्क्रीनशॉट के एआई से बने होने की 99 प्रतिशत संभावना बताई।

 हमने वायरल वीडियो को AI विशेषज्ञ अज़हर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने पुष्टि की कि वीडियो AI द्वारा जेनरेट किया गया है।

वायरल पोस्ट को इंस्टाग्राम यूजर pappukhan7592 ने शेयर किया है। यूजर के लगभग 26000 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि सरकार से मदद मांगते सेना के जवान का यह वायरल वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा बनाया गया है और यह फ़र्ज़ी है।

  • Claim Review : सरकार से मदद मांगते सेना के जवान का वीडियो
  • Claimed By : Instagram User pappukhan7592
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later