Fact Check: पावर ऑन किए बिना कंप्यूटर का निरीक्षण करने के दावे से वायरल उदयनिधि स्टालिन का वीडियो डीपफेक
- By: Abhishek Parashar
- Published: Dec 5, 2025 at 03:52 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ब्लैंक स्क्रीन वाले कंप्यूटर पर काम करते हुए दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का बेटा और राज्य का उप-मुख्यमंत्री होने के बावजूद उदयनिधि स्टालिन को कंप्यूटर चलाना नहीं आता है।
विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को फेक पाया। वायरल वीडियो एआई क्रिएटेड है। ऑरिजिनल वीडियो ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर उदयनिधि स्टालिन के दौरे का है, जिसमें एआई की मदद से छेड़छाड़ कर गलत दावे से वायरल किया जा रहा है।
क्या है वायरल?
सोशल मीडिया यूजर ‘@wokeflix’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “40 years of his Grandfather…20 years of his Father…Still he can’t figure out how to switch on a computer.”
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है।
पड़ताल
वायरल वीडियो में उदयनिधि स्टालिन को एक कंप्यूटर को चलाते हुए देखा जा सकता है, जिसकी स्क्रीन ब्लैंक है। वीडियो के ऑरिजिनल सोर्स को ढूंढने के लिए हमने रिवर्स इमेज सर्च की मदद ली और सर्च में हमें न्यूज एजेंसी एएनआई के आधिकारिक एक्स हैंडल पर 28 अक्टूबर 2025 का वीडियो मिला, जो उदयनिधि स्टालिन के ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की निरीक्षण यात्रा से संबंधित है, जहां उन्होंने रियल टाइम सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण किया।
इस यात्रा की तस्वीरों को उदयनिधि स्टालिन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किया है, जिसमें उनके साथ नजर आ रही स्क्रीन ऑन दिख रही है, न कि ऑफ, जैसा कि वायरल वीडियो में दावा किया गया है।
इस वीडियो में उन्हें साफ और स्पष्ट रूप से वहां के कर्मचारियों की मौजूदगी में सक्रिय कंप्यूटर स्क्रीन के साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने से स्पष्ट हो जाता है कि वायरल वीडियो एडिटेड है।
वायरल वीडियो को गौर से देखने पर इसमें कई अस्वाभाविक विसंगतियां नजर आती हैं, जो इसके एआई से बने होने का संदेह पैदा करता है। इसलिए हमने बफलो यूनिवर्सिटी के डीपफेक-ओ-मीटर की मदद से हमने इस मल्टीमीडिया को चेक किया और इसके लगभग सभी इंडिकेटर्स ने इस वीडियो में एआई छेड़छाड़ की अधिकतम संभावना की पुष्टि की।

AVSRDD (2025) डिटेक्टर 100 फीसदी, AltFreezing (2023) करीब 100 फीसदी, FTCN (2021) करीब 100 फीसदी, LSDA (2024) करीब 80 फीसदी, TALL (2023) 100 फीसदी और WAV2LIP-STA (2022) करीब 80 फीसदी एआई मैनिपुलेशन की पुष्टि करता है।
इनविड टूल का मेवर डीपफेक वीडियो डिटेक्टर भी इस वीडियो में एआई मैनिपुलेशन की संभावना की पुष्टि करता है।

वायरल वीडियो को लेकर हमने एआई और मशीन लर्निंग पर काम करने वाले अभिजीत पराशर से संपर्क किया और उन्होंने इस वीडियो में एआई मैनिपुलेशन की संभावना की पुष्टि की। वायरल वीडियो को शेयर करने वाले एक्स यूजर को एक्स पर करीब सवा लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल अन्य प्रमुख डीपफेक मल्टीमीडिया की फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को विश्वास न्यूज के एआई चेक सेक्शन में पढ़ा जा सकता है।
निष्कर्ष: पावर ऑन किए बिना कंप्यूटर स्क्रीन का निरीक्षण करने के दावे से वायरल हो रहा उदयनिधि स्टालिन का वीडियो डीपफेक है, जिसे एआई की मदद से बनाया गया है। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की निरीक्षण यात्रा के उदयनिधि स्टालिन के वीडियो को एआई की मदद से ऑल्टर्ड कर फेक दावा किया जा रहा है।
- Claim Review : कंप्यूटर ऑन किए बिना उसे चलाते उदयनिधि स्टालिन।
- Claimed By : X User-Wokeflix
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












