X
X

Fact Check: पूर्व पत्नियों के साथ नजर आ रहे आमिर खान का वीडियो पुराना, तीसरी शादी का नहीं

आमिर खान की तीसरी शादी के समारोह के नाम पर वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो साल 2024 का है और उनकी बेटी इरा खान की शादी के दौरान का है। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jul 6, 2026 at 02:42 PM
  • Updated: Jul 6, 2026 at 03:44 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव के साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह उनकी तीसरी शादी के फंक्शन का है, जब वह रीना दत्ता और किरण राव के साथ नजर आए।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब दो साल पुराना है। साल 2024 में बेटी इरा खान की शादी के दौरान आमिर खान ने अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ मीडिया को पोज दिया था। यह वीडियो उसी दौरान का है। 

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘ज्ञान की बातें’ ने 5 जुलाई 2026 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “61 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान ने अपनी शादी में अपनी भूतपूर्व बुजुर्ग पत्नियों को भी इनवाइट किया है।”

वीडियो पर लिखा हुआ है, “अपनी तीसरी शादी में भी आमिर नहीं भूले अपने पहले और दूसरे प्यार को Sach a Gentleman he is A.”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा ज सकता है।

https://www.facebook.com/watch/?v=1515044602955110

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। हमें वायरल वीडियो का लंबा वर्जन ‘SHOWSHA’ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 4 जनवरी 2024 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी के एक समारोह के दौरान का है। 

पड़ताल के दौरान हमें दावे से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट ‘अमर उजाला’ की आधिकारिक वेबसाइट पर मिली। इस रिपोर्ट को 3 जनवरी 2024 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो इरा खान की शादी के समारोह का है। इरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिकरे से शादी की थी। इस दौरान पूरा परिवार वहां मौजूद था। यह वीडियो भी उसी दौरान का है। रिपोर्ट में इरा के शादी समारोह से जुड़ी अन्य तस्वीरें भी मौजूद हैं। 

बॉलीवुड से जुड़ी जानकारी साझा करने वाले इंस्टाग्राम पेज ‘viralbhayani’ पर भी हमें यह वीडियो इसी जानकारी के साथ 3 जनवरी 2024 को शेयर किया हुआ मिला। 

अधिक जानकारी के लिए हमने मुंबई में एंटरटेनमेंट के सीनियर जर्नलिस्ट पराग छापेकर से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो करीब दो साल पुराना है और आमिर खान की बेटी इरा खान के शादी समारोह के दौरान का है। 

क्या है संदर्भ?

आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में की। यह एक निजी समारोह था। परिवारजनों और करीबियों को ही इस शादी में बुलाया गया था। दो साल से दोनों रिलेशनशिप में थे। आमिर खान ने रीना दत्ता से 1993 में पहली शादी की थी और साल 2002 में अलग हो गए थे। दोनों के दो बच्चे हैं, जुनैद खान और इरा खान। वहीं, दूसरी शादी किरण राव से 2005 में की थी और 2021 में अलग हो गए थे। इन दोनों का एक बेटा है, आजाद राव। पूरी रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि इस फेसबुक यूजर को 42 हजार लोग फॉलो करते हैं। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि आमिर खान की तीसरी शादी के समारोह के नाम पर वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो साल 2024 का है और उनकी बेटी इरा खान की शादी के दौरान का है। 

  • Claim Review : बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की तीसरी शादी का वीडियो।
  • Claimed By : FB User ज्ञान की बातें
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later