X
X

Fact Check: दिलजीत की नई फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर को लेकर उठे विवाद पर उनकी प्रतिक्रिया बताकर वायरल किया जा रहा यह वीडियो पुराना है

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि दिलजीत दोसांझ का वायरल वीडियो, जिसमें उन्हें बॉलीवुड में काम न करने की बात कहते सुना जा सकता है, वह 2021 के एक इंटरव्यू का पुराना वीडियो है। इसका हालिया ‘सरदार जी 3’ विवाद से कोई संबंध नहीं है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिलजीत को कहते सुना जा सकता है कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि उन्हें बॉलीवुड में काम मिलेगा या नहीं। साथ ही वो यह भी कहते दिख रहे हैं कि उन्हें बॉलीवुड में काम करने की कोई दिलचस्पी नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को  ‘सरदार जी 3’ को लेकर चल रहे विवाद से जोड़ते हुए वायरल कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी जांच में पाया कि यह दावा गलत है। असल में दिलजीत का यह वीडियो 2021 के एक इंटरव्यू का है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर Troll Indian Politics ने 26 जून 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बॉलीवुड एसोसिएशन ने कथित तौर पर दिलजीत दोसांझ पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। जवाब में दिलजीत ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड से कोई मतलब नहीं है। बॉलीवुड में काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की जांच करने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें फिल्म कम्पेनियन स्टूडियो नाम के यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो 20 सितम्बर 2021 को अपलोड मिला। वीडियो में शुरुआत टीज़र में ही वायरल वीडियो वाला हिस्सा देखा जा सकता है। पूरा वीडियो देखने पर वायरल क्लिप वाला हिस्सा 25 मिनट के बाद आता है। इसमें वे एक मूवी के शूट के दौरान उनके कैज़ुअल रुख पर पूंछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

कीवर्ड्स से ढूंढ़ने पर हमें उनके इस इंटरव्यू को लेकर एक खबर फिल्मफेयर की वेबसाइट पर भी 20 सितंबर 2021 को पब्लिश हुई मिली।

इस विषय में हमने अधिक जानकारी के लिए दैनिक जागरण के लिए एंटरटेनमेंट बीट कवर करने वाली पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव से भी संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह क्लिप दिलजीत के अनुपमा चोपड़ा के साथ 2021 में हुए एक इंटरव्यू की है।

क्या है सरदार 3 विवाद?

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 को लेकर काफी विवाद हो रहा है। असल में, दिलजीत की फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं, जिस पर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। uenexkf,  फिल्म विदेशों में रिलीज हो चुकी है।

इस कंट्रोवर्सी को लेकर हाल में दिलजीत ने बीबीसी को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया “जब ये फिल्म बनी थी तब सिचुएशन ठीक थी। ये फिल्म हमने फरवरी में शूट की थी, तब सिचुएशन ठीक थी। सारा कुछ सही चल रहा था। बहुत सारी चीज़ें हमारे हाथ में नहीं होतीं। प्रोडूसर्स ने डिसाइड किया कि ये फिल्म अब इंडिया में तो नहीं लगेगी, तो इसे ओवरसीज रिलीज करते हैं। इनका बहुत पैसा लगा हुआ है, और जब ये फिल्म बन रही थी तब ऐसा कुछ था नहीं।”

https://www.youtube.com/watch?v=ccFM156whLY

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक पेज Troll Indian Politics के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि पेज को लगभग 3 लाख यूजर फॉलो करते हैं।:

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि दिलजीत दोसांझ का वायरल वीडियो, जिसमें उन्हें बॉलीवुड में काम न करने की बात कहते सुना जा सकता है, वह 2021 के एक इंटरव्यू का पुराना वीडियो है। इसका हालिया ‘सरदार जी 3’ विवाद से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : दिलजीत ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड से कोई मतलब नहीं है। बॉलीवुड में काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
  • Claimed By : Facebook user Troll Indian Politics
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later