X
X

Fact Check: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद प्रत्याशी जितेंद्र राय का पहला निर्विरोध विधायक बनने का दावा गलत

बिहार की मढ़ौरा विधानसभा सीट से राजद उम्मीवार जितेंद्र राय के निर्विरोध विधायक बनने का दावा गलत हैं। वहां से नौ प्रत्याशी मैदान में हैं और 6 नवंबर को मतदान होगा।

Jitendra Rai News, Bihar Assembly Election 2025, Bihar election 2025, RJD candidate Jitendra Rai, Bihar Politics

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया गया है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी जितेंद्र राय पहले निर्विरोध विधायक बन गए।

विश्‍वास न्‍यूज ने इसकी जांंच की तो पता चला कि जितेंद्र राय के निर्विरोध विधायक चुने जाने का दावा गलत है। जितेंद्र राय बिहार की मढ़ौरा विधानसभा सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहां से नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां पर पहले चरण में मतदान होगा।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर Shailendra Rajput ने 26 अक्टूबर को जितेंद्र राय की एक तस्वीर पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “चुनाव के पहले खाता खुला… आरजेडी का, बिहार इतिहास में पहली बार निर्विरोध विधायक

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली।

एनडीटीवी इंडिया की वेबसाइट पर 1 नवंबर को छपी खबर के अनुसार, मढ़ौरा विधानसभा सीट से इस बार 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 5 दलीय और 4 निर्दलीय हैं। यहां से राजद से ‘राजा’ जितेन्द्र कुमार राय और जन सुराज पार्टी के नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से एनडीए ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सीमा सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उनका नामांकन रद्द हो गया था। इसके बाद एनडीए ने निर्दलीय प्रत्याशी अंकित कुमार को अपना समर्थन दिया।

26 अक्टूबर को दैनिक जागरण की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, एलजेपी प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द होने के बाद एनडीए ने निर्दलीय उम्मीदवार अंकित कुमार को अपना समर्थन दिया है।

चुनाव अयोग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, मढ़ौरा विधानसभा सीट से 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिनमें से 10 का नामांकन स्वीकार किया गया। 10 में दो नामांकन एक ही उम्मीवार के हैं। नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें राजद के जितेंद्र कुमार राय हैं। यहां पहले चरण में मतदान होगा।

इस बारे में हमने आरती न्यूज लाइव यूट्यूब चैनल के रिपोर्टर राकेश ओझा से संपर्क किया। उनका कहना है कि मढ़ौरा विधानसभा सीट से जितेंद्र राय के निर्विरोध चुने जाने का दावा गलत है। यहां 6 नवंबर को मतदान होना है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, वोटों की गणना 14 नवंबर को होगी।

गलत दावा करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के छह हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

बिहार चुनाव से संबंधित अन्य रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

निष्कर्ष: बिहार की मढ़ौरा विधानसभा सीट से राजद उम्मीवार जितेंद्र राय के निर्विरोध विधायक बनने का दावा गलत हैं। वहां से नौ प्रत्याशी मैदान में हैं और 6 नवंबर को मतदान होगा।

  • Claim Review : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद प्रत्याशी जितेंद्र राय पहले निर्विरोध विधायक बन गए।
  • Claimed By : Fb User- Shailendra Rajput
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later