X
X

Fact Check : राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के पुराने वीडियो को हालिया बता फैलाया जा रहा है भ्रम

राहुल गांधी के स्वागत का वायरल हो रहा वीडियो हालिया नहीं है। यह क्लिप अप्रैल 2025 में उनकी अमेरिका यात्रा के दौरान बोस्टन में उन्होंने भारतीय अप्रवासियों के साथ हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। उनकी हालिया अमेरिका यात्रा का बताकर फैलाया जा रहा दावा भ्रामक है।

नई दिल्‍ली (विश्वास न्यूज़)। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कई लोगों को उनका स्वागत करते हुए देखा जा सकता है। कई यूज़र्स का दावा है कि यह क्लिप उनकी हालिया अमेरिका यात्रा का है।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा भ्रामक है। यह वीडियो हालिया नहीं, बल्कि अप्रैल 2025 का है जब वे अमेरिका के बोस्टन गए थे।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक पेज ‘Hussain Khan’ ने इस वीडियो (Archive) को पोस्‍ट करते हुए दावा किया, “अमेरिका पहुंचे राहुल, जबरदस्त स्वागत, हॉल में पहुंचते ही खड़े हो गए लोग।”

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच की शुरुआत करते हुए सबसे पहले कीवर्ड्स से ढूंढा। हमें कहीं भी राहुल गांधी की किसी हालिया ऑफिशियल संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) यात्रा की कोई खबर नहीं मिली। हालांकि, ख़बरों के अनुसार, वे पिछले हफ्ते अपनी साउथ अमेरिका की यात्रा पर रवाना हुए हैं, जिनमे वे ब्राज़ील और कोलम्बिया समेत 4 देशों का दौरा कर रहे हैं। ख़बरों के अनुसार, वे अप्रैल 2025 में यूएसए गए थे।

इसके बाद हमने वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब्स को गूगल लेंस पर रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो अप्रैल 2025 के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में मिला।

कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने अपने फेसबुक पेज पर 21 अप्रैल 2025 को इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, “विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी ने बोस्टन, संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया।”

Indian National congress RAHUL Gandhi  नाम के फेसबुक पेज ने भी इस वीडियो को 21 अप्रैल 2025 को शेयर करते हुए इसे अमेरिका के बोस्टन का बताया था।

कीवर्ड्स से सर्च करने पर हमें अप्रैल 2025 की कई खबरें मिलीं, जिनमें बोस्टन में राहुल गांधी के भारतीय प्रवासियों से मिलने की बात कही गयी थी।

 हमने इस विषय में दैनिक जागरण के लिए इंटरनेशनल अफेयर्स कवर करने वाले पत्रकार जेपी रंजन से भी बात की। उन्होंने भी कन्फर्म किया कि वीडियो राहुल गांधी की अप्रैल में हुई अमेरिका यात्रा का है, जब उन्होंने बोस्टन में   अप्रवासी भारतीय समूह को सम्बोधित किया था।

पड़ताल के अंत में हमने युवा मांगे रोजगार नाम के फेसबुक पेज की सोशल स्‍कैनिंग की । इसे 2.42 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: राहुल गांधी के स्वागत का वायरल हो रहा वीडियो हालिया नहीं है। यह क्लिप अप्रैल 2025 में उनकी अमेरिका यात्रा के दौरान बोस्टन में उन्होंने भारतीय अप्रवासियों के साथ हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। उनकी हालिया अमेरिका यात्रा का बताकर फैलाया जा रहा दावा भ्रामक है।

  • Claim Review : राहुल गांधी की हालिया अमेरिका यात्रा का वीडियो।
  • Claimed By : FB User Hussain Khan
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later