X
X

Fact Check: दिवाली पर कैशबैक के नाम से वायरल यह पोस्ट फर्जी, रहें सतर्क!

दिवाली ऑफर के नाम से वायरल हो रहा दावा गलत है। पोस्ट में दिया गया ऑफर और लिंक फर्जी है। फोनपे की तरफ से इस तरह का कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर दिवाली के आते ही तरह-तरह की कैशबैक और ऑफर्स से जुड़ी पोस्ट वायरल होने लगती है। ऐसी ही एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि लिंक पर क्लिक करने पर इस दिवाली, हर भारतीय को फोनपे पर ₹500 से ₹2500 तक का कैशबैक मिलेगा।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। पोस्ट में दिया गया ऑफर और लिंक फर्जी है। फोनपे की तरफ से इस तरह का कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। फर्जी लिंक को फेक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अनजान लिंक पर क्लिक करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Lok kalyan’ ने 7 अक्टूबर 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “इस दिवाली, हर भारतीय को मिल रहा है ₹500 से ₹2500 तक का कैशबैक!”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने फोनपे की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला। हमने पाया कि इस तरह का कोई ऑफर फोनपे की ओर से नहीं चलाया जा रहा है। 

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने सेफ्टी टूल्स की मदद से लिक पर क्लिक किया। हमारे सामने limiteded-5000-innam.xyz नाम की एक वेबसाइट खुलकर सामने आ गई। जबकि फोनपे की आधिकारिक वेबसाइट फोनपे डॉट कॉम है। वेबसाइट पर एक स्क्रैच कार्ड किया गया है और कहा जा रहा है स्क्रैच करें और पाएं  कैशबैक का इनाम। जब हमने इस पर स्क्रैच किया। हमने इसे फर्जी पाया। वेबसाइट पर नीचे की तरफ पीएम मोदी की तस्वीर लगी हुई है। साथ ही लिखा हुआ है प्रधानमंत्री जी की तरफ से दिवाली के त्योहार पर सभी भारतवासियों को ₹699 का कैशबैक इनाम। यहां क्लिक करके बैंक खाते में भेजें।

अधिक जानकारी के लिए हमने पूर्व आईपीएस एवं साइबर एक्सपर्ट त्रिवेणी सिंह से संपर्क किया। उनका कहना है, “साइबर अपराधी त्योहारों के समय और ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं, ताकि वो लोगों के साथ ठगी कर पाएं  और उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचा सकें। ऐसे में लोगों को त्योहारों के समय और ज्यादा सतर्क रहना चाहिए और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए।”

अंत में हमने वायरल पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 18 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि दिवाली ऑफर के नाम से वायरल हो रहा दावा गलत है। पोस्ट में दिया गया ऑफर और लिंक फर्जी है। फोनपे की तरफ से इस तरह का कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। फर्जी लिंक को फेक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अनजान लिंक पर क्लिक करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है।

  • Claim Review : इस दिवाली, हर भारतीय को मिल रहा है ₹500 से ₹2500 तक का कैशबैक!
  • Claimed By : FB User Lok kalyan
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later