X
X

Fact Check: बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल की हार्ट अटैक से मौत की झूठी खबर वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रही पोस्ट फर्जी है। तमीम इकबाल की मौत नहीं हुई है, उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, खबरों के मुताबिक, उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Mar 25, 2025 at 04:35 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। बांग्लादेश टीम के क्रिकेटर तमीम इकबाल को मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने की खबरें सामने आयीं, जिसके बाद कई इंडियन सेलिब्रिटीज ने भी उनकी सेहत मंदी को लेकर पोस्ट्स कीं। इसी बीच कई सोशल मीडिया यूजर तमीम इक़बाल की फोटो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि उनका दिल का दौरा पड़ने की बाद मौत हो गई है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रही पोस्ट फर्जी है। तमीम इकबाल की मौत नहीं हुई है, उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, खबरों के मुताबिक, उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “सुनने में आया है कि बांग्लादेश के क्रिकेटर तमीम इकबाल का इंतेकाल हो गया है, हार्ट अटैक आने से इनका इंतेकाल हो गया खुदा इनको जनतुल फिरदौस में आला से आला मुकाम दे और इनके परिजनों को सहन करने की शक्ति दे ये एक अच्छा क्रिकेट के साथ एक अच्छा इंसान भी थे इनको दुनिये से जाने पर पर मै आश्चर्यचकित हु,अल्लाह इनको जन्नत में जगह दे ईना लिल लहे वे इना लिल laahe राजे उन।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने न्यूज़ सर्च किया। सर्च करने पर कई न्यूज वेबसाइट पर तमीम इकबाल को दिल का दौरा पड़ने से जुड़ी ख़बरें मिलीं। 24 मार्च 2025 की बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार, “बांग्लादेश के क्रिकेटर तमीम इक़बाल को मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और अस्पताल में डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। जब यह घटना घटी, उस समय बांग्लादेश के पूर्व कप्तान ढाका प्रीमियर डिवीज़न लीग क्रिकेट मैच में एक टीम के कप्तान के रूप में भाग ले रहे थे।”

स्पोर्टस्टार डॉट द हिन्दू की वेबसाइट इस 24 मार्च की खबर के मुताबिक, “बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चिकित्सक डॉ. देबाशीष चौधरी ने कहा, “स्थानीय अस्पताल में तमीम इकबाल की शुरुआती जांच की गई, जहां हल्की हृदय संबंधी समस्याओं का संदेह था। उन्हें ढाका ले जाने के प्रयास किए गए, लेकिन हेलीपैड के रास्ते में उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और उन्हें वापस ले जाना पड़ा। बाद में मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उन्हें बहुत बड़ा दिल का दौरा पड़ा था।”

ढाका ट्रिब्यून की 24 मार्च की खबर में अस्पताल सूत्रों के हवाले से बताया गया, इकबाल के दिल में एक स्टेंट लगाया गया है।

वहीं, अल-जजीरा पर आज की तारीख यानी 25 मार्च 2025 को प्रकाशित इस मामले से संबंधित खबर में दी गई जानकारी के मुताबिक, क्लब के अधिकारी तारिकुल इस्लाम ने मंगलवार को कहा, “अब तमीम इकबाल बेहतर हैं। उन्होंने अपने परिवार से बात की और अस्पताल में कुछ देर टहला भी।”

बांग्लादेशी न्यूज़ वेबसाइट डेली स्टार 24 मार्च 2025 को छपी खबर में तमीम इक़बाल के हार्ट अटैक से जुड़ी विस्तृत जानकारी पढ़ी जा सकती है।

हमने वायरल पोस्ट की पुष्टि के लिए बांग्लादेश के पत्रकार सदिकुर रहमान  से संपर्क किया और उन्होंने बताया, “तमीम इक़बाल की  मौत से जुड़ी खबरें गलत हैं, उनकी हालत अब बेहतर है।”

वहीं इस बारे में बांग्लादेश के रयूमर्स स्कैनर के फैक्ट चेकर सज्जाद हुसैन चौधरी ने भी बताया कि, तमीम इकबाल की हालत अब स्थिर है। 

फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘दब्बिर अहमद’ की सोशल स्कैनिंग में हमने पाया कि यूजर को पांच हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रही पोस्ट फर्जी है। तमीम इकबाल की मौत नहीं हुई है, उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, खबरों के मुताबिक, उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

  • Claim Review : क्रिकेटर तमीम इकबाल की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।
  • Claimed By : FB User- Dabbir Ahmad
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later