X
X

Fact Check: यह तस्वीर रोहित शर्मा के नवजात बेटे की नहीं है

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल दावा गलत है। यह तस्वीर 18 सितंबर, 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है, जबकि रोहित शर्मा के बेटे का जन्म 15 नवंबर, 2024 को हुआ था। दंपती  ने अपने नवजात शिशु का चेहरा अब तक नहीं दिखाया है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला और छोटे बच्चे के साथ एक वीडियो कॉल वाले डिस्प्ले में छोटी विंडो में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह हैं और उनकी गोद में उनका नवजात बेटा है।  

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल दावा गलत है। यह तस्वीर 18 सितंबर, 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है, जबकि रोहित शर्मा के बेटे का जन्म 15 नवंबर, 2024 को हुआ था ।दंपती ने अपने नवजात शिशु का चेहरा अब तक नहीं दिखाया है।

क्या है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Cric24 News’ ने 29 नवंबर को वायरल तस्वीर (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “भारत की आन बान शान मुंबई का राजा रोहित शर्मा का बेटा जूनियर रोहित शर्मा का फर्स्ट लुक।”

पड़ताल

वायरल तस्वीर की जांच करने के लिए हमने सबसे पहले इसे रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह तस्वीर princess__samaira30 नाम के इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल पर 21 सितम्बर 2024 को अपलोड मिली। हालांकि, हमें वायरल हो रही तस्वीर कहीं और नहीं मिली।

इसके बाद हमने ढूंढा कि रोहित शर्मा के बेटे का जन्म कब हुआ था। खबरों के अनुसार, रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के बेटे का जन्म 15 नवंबर 2024 को हुआ था।

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह ने अपने बेटे के जन्म की घोषणा 16 नवंबर को की थी।

अब ये तो साफ था कि यह तस्वीर रोहित शर्मा के नवजात बेटे की नहीं है, मगर हमें ढूंढ़ना था कि क्या इन दोनों ने अपने बेटे की कोई तस्वीर रिलीज की है। हमें कहीं भी उनके नवजात बेटे की कोई तस्वीर नहीं मिली। हालांकि, उनकी बड़ी बेटी की बहुत-सी तस्वीरें इन दोनों के सोशल मीडिया हैंडल्स पर मौजूद हैं।

इन दोनों ने अपने बेटे का नाम रिवील किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नवजात बच्चे का नाम अहान रखा गया है।

वायरल तस्वीर को लेकर हमने दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी से बात की। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया, “ रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के बेटे का जन्म 15 नवंबर 2024 को हुआ था। और उन्होंने अभी अपने नवजात बेटे की कोई तस्वीर रिवील नहीं की है।”

वायरल पोस्ट को फेक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर Cric24 News के 30000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल दावा गलत है। यह तस्वीर 18 सितंबर, 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है, जबकि रोहित शर्मा के बेटे का जन्म 15 नवंबर, 2024 को हुआ था। दंपती  ने अपने नवजात शिशु का चेहरा अब तक नहीं दिखाया है। 

  • Claim Review : भारत की आन बान शान मुंबई का राजा रोहित शर्मा का बेटा जूनियर रोहित शर्मा का फर्स्ट लुक
  • Claimed By : Facebook User Cric24 News
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later