Fact Check : विराट कोहली ने बिग बॉस कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री को लेकर नहीं किया वायरल ट्वीट
विश्वास न्यूज की जांच में विराट कोहली के नाम पर वायरल एक्स पोस्ट का स्क्रीनशॉट फेक निकला। कोहली ने बिग बॉस कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री को लेकर ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है, जैसा कि वायरल स्क्रीनशॉट में लिखा है।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Dec 4, 2024 at 01:38 PM
नई दिल्ली (Vishvas News)। विराट कोहली की एक्स पोस्ट के नाम एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि कोहली ने टेलीविज़न शो बिग बॉस कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री का समर्थन किया है और उन्हें इस शो की सबसे योग्य विजेता बताया।
विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की। यह फर्जी साबित हुआ। विराट कोहली ने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है, जैसा कि वायरल स्क्रीनशॉट में लिखा है।
क्या हो रहा है वायरल?
realityxpress नाम के एक फेसबुक यूजर ने 25 नवंबर को स्क्रीनशॉट को पोस्ट (Archive Link) किया। इसमें लिखा था “@Aditimistry शो पर राज कर रही हैं, वह एकमात्र योग्य विजेता हैं #biggboss18”

पड़ताल
विराट कोहली के नाम पर वायरल ट्वीट के स्क्रीनशॉट की सच्चाई पता लगाने के लिए सबसे पहले इसे ध्यान से देखा। इस ट्वीट में दिख रहे ब्लू टिक में अंदर टिक का निशान गायब है।

वायरल ट्वीट में इस्तेमाल X हैंडल है @imVKohli जिसमें अंग्रेजी अक्षर K बड़ा है। जबकि ढूढंने पर हमें पता चला कि विराट कोहली का असली X हैंडल है @imVkohli, जिसमें अंग्रेजी का अक्षर K छोटा है।

@imVKohli जैसा कोई हैंडल है ही नहीं। इन क्लूज से पता चलता है कि सभवतः इस स्क्रीनशॉट को किसी ऐसे टूल से बनाया गया है, जिससे फर्जी ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स बनाये जाते हैं।
इसके बाद हमने विराट कोहली के X हैंडल को खंगाला। हमें कहीं भी उनका ऐसा कोई X पोस्ट नहीं मिला, जिसमें उन्होंने बिग बॉस कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री को लेकर ऐसी कोई ‘टिप्पणी की हो।
अदिति मिस्त्री के बारे में कीवर्ड सर्च करने पर पता चलता है कि वे मॉडल और डिजिटल क्रिएटर हैं और 29 नवंबर को वे टीवी शो ‘बिग बॉस 18’ से बाहर हो चुके हैं।
वायरल तस्वीर को लेकर हमने दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी से बात की। उन्होंने कन्फर्म किया “विराट कोहली का असली X हैंडल है @imVkohli, जिसमें अंग्रेजी का अक्षर k छोटा है। उन्होंने ऐसा कोई X पोस्ट नहीं किया है।”
पड़ताल के अंतिम चरण में फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि Reality Xpress को फेसबुक पर 1 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में विराट कोहली के नाम पर वायरल एक्स पोस्ट का स्क्रीनशॉट फेक निकला। कोहली ने बिग बॉस कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री को लेकर ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है, जैसा कि वायरल स्क्रीनशॉट में लिखा है।
- Claim Review : विराट कोहली ने टेलीविज़न शो बिग बॉस कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री का समर्थन किया
- Claimed By : Facebook User realityxpress
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












