X
X

Fact Check: पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाती सीमा हैदर का यह वीडियो एडिटेड है  

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो 2023 का है, जिसमें सीमा हैदर  और सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने ‘हिंदुस्तान ज़िंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए थे।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: May 19, 2025 at 02:59 PM
  • Updated: May 19, 2025 at 03:47 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय नागरिक से शादी कर फेमस हुईं पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को और सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह को कथित तौर पर ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ और ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाते सुना जा सकता है। वीडियो को शेयर करके यूजर, सरकार से इन दोनों को जेल में डालने की अपील कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो 2023 का है, जिसमें उन्होंने ‘हिंदुस्तान ज़िंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए थे।  

क्या है वायरल?

इंस्टाग्राम यूजर ‘pawangupta21dec’ ने 16 मई 2025 को वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा, ”मोदी जी आपसे हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट है। 24 घंटे में या आतंकवादी जेल के अंदर होने चाहिए। ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, फॉलो करें, भारत माता की जय।”

पड़ताल

पोस्ट में किए गए दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें यह पूरा वीडियो दैनिक जागरण के यू-ट्यूब चैनल पर 13 अगस्त को अपलोड हुई एक वीडियो रिपोर्ट में मिला। वीडियो में साफ़ सुना जा सकता है कि सीमा हैदर और सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने ‘हिंदुस्तान ज़िंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए थे। वीडियो के साथ डिस्क्रिप्शन लिखा था “हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीमा हैदर ने रबूपुरा स्थित अपने घर पर तिरंगा लगाया। इस दौरान उसका पति सचिन और अधिवक्ता एपी सिंह भी वहां मौजूद रहे। इतना ही नहीं, सीमा ने अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे तो लगाए ही साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद भी कहने लगी..”

हमें यह पूरा वीडियो न्यूज़ पोर्टल लाइव हिंदुस्तान के यू-ट्यूब चैनल पर भी 14 अगस्त 2023 को अपलोड मिला। इस वीडियो में भी देखा जा सकता है कि सीमा हैदर और सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने ‘हिंदुस्तान ज़िंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए थे। वीडियो के साथ डिस्क्रिप्शन में लिखा है “सीमा हैदर के रंग-ढंग अलग नजर आ रहे हैं। खुद को हिंदुस्तान की बहू कहने वाली सीमा ने अब पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे तक लगा दिए। सीमा के नए वीडियो में वो सिर पर चुनरी बांधकर पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद कहती नजर आ रही हैं…”

हमने इस विषय में दैनिक जागरण के लिए 2023 में इस घटना को कवर करने वाले पत्रकार राधेश्याम भगेल से भी बात की। उन्होंने बताया “यह वीडियो अगस्त 2023 का है जब ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सीमा हैदर ने अपने घर की छत पर तिरंगा लहराया था और मीडिया को सम्बोधित भी किया था। उस समय उनके साथ उनके वकील एपी सिंह भी मौजूद थे। मैं वहां मौजूद था और उन्होंने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए था। वायरल वीडियो एडिटेड है।”

हमने इस विषय में सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह से भी संपर्क किया। उन्होंने भी कन्फर्म किया कि वीडियो एडिटेड है।

वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर pawangupta21dec के 150 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो 2023 का है, जिसमें सीमा हैदर  और सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने ‘हिंदुस्तान ज़िंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए थे।

  • Claim Review : पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाती सीमा हैदर
  • Claimed By : Instagram user ‘pawangupta21dec’
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later