X
X

Fact Check: दो विमानों के टकराने से बचने का यह वीडियो असल में एक गेमिंग क्लिप है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि प्लेन हादसे के नाम पर वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि वीडियो गेम की एक क्लिप है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो हवाई जहाज़ों को काफी करीब उड़ते देखा जा सकता है। वीडियो में दोनों प्लेन एक-दूसरे के काफी नजदीक से गुजरते दिख रहे हैं और दोनों हवाई जहाज़ थोड़ा डगमगाते हैं पर हादसा टल जाता है। यूजर्स इस वीडियो को भागलपुर में हुई असली घटना का बताकर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वायरल वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि एक सिमुलेशन वीडियो गेम की एक क्लिप है, जिसे अब गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर ‘bhagalpurairport’ ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “सुल्तानगंज के ऊपर हवा में द्वंद्व: भागलपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के लिए दो विमानों में संघर्ष।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इस वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें यह वीडियो The best Helicopter नाम के फेसबुक पेज पर 9 फरवरी को अपलोड मिला। साथ में लिखा था, “Two Giant Aeroplane Almost Collided in Mid-air GTA 5 (दो विशालकाय हवाई जहाज हवा में टकराते टकराते बचे जीटीए 5)”

इस पेज के डिस्क्रिप्शन के अनुसार, यह एक गेमिंग वीडियो क्रिएटर का पेज है।  इस पेज पर ऐसे ही हवाई जहाज़ों के सिमुलेशन गेम्स से जुड़े कई वीडियो हैं।

हमने इस पेज के एडमिन से मैसेज के ज़रिये संपर्क किया। उन्होंने कन्फर्म किया कि यह वीडियो GTA 5 गेम की एक क्लिप है, जिसे 9 फरवरी 2025 को रिकॉर्ड किया गया था।

कीवर्ड से ढूंढ़ने पर हमें पता चला कि मार्च 2024 में बिहार राज्य मंत्रिमंडल ने भागलपुर में एक नए बड़े हवाई अड्डे को मंजूरी दी है । हालिया ख़बरों के अनुसार, इस नए एयरपोर्ट का निर्माण सुल्तानगंज में होगा।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर bhagalpurairport को 16 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि प्लेन हादसे के नाम पर वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि वीडियो गेम की एक क्लिप है।

  • Claim Review : ल्तानगंज के ऊपर हवा में द्वंद्व: भागलपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के लिए दो विमानों में संघर्ष
  • Claimed By : इंस्टाग्राम यूजर ‘bhagalpurairport’
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later