Fact Check: सरेआम शराब पीने का यूपी पुलिस का 2017 का वीडियो हालिया बताते हुए किया जा रहा वायरल
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। यह वीडियो साल 2017 का होली के दौरान का है। वहीं, सड़क पर सरेआम शराब पीने की वजह से इन पुलिस कर्मियों पर करवाई करते हुए सस्पेंड भी कर दिया गया था।
- By: Umam Noor
- Published: Aug 7, 2025 at 06:30 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से यूपी पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पुलिस कर्मियों को गाड़ी के बोनट पर बैठकर सरेआम शराब पीते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को हालिया मामला बताते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस पर निशाना साधा जा रहा है।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। यह वीडियो साल 2017 का होली के दौरान का है। वहीं, सड़क पर सरेआम शराब पीने की वजह से इन पुलिस कर्मियों पर करवाई करते हुए सस्पेंड भी कर दिया गया था।
क्या है वायरल पोस्ट में ?
फेसबुक यूजर ने 3 अगस्त को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “यह उत्तर प्रदेश की पुलिस कैसी ड्यूटी कर रही है #UPPolice”.
पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल
अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो के की- फ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें यह वीडियो पंजाब केसरी के यूट्यूब चैनल पर 15 मार्च 2017 को अपलोड मिला। यहां वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, यह वीडियो उत्तर प्रदेश के शामली का है।
इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और हमें न्यूज़ नेशन के यूट्यूब चैनल पर भी वायरल वीडियो मार्च 2017 को अपलोड किया हुआ मिला। बताया गया कि डायल 100 यूपी पुलिस का यह वीडियो होली के मौके का है।
16 मार्च 2017 की वन इंडिया की खबर के अनुसार, “यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिस डायल 100 पुलिस सेवा के बलबूते अपनी जीत का दावा कर रहे थे उसी डायल 100 पुलिस का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। मामला शामली जिले का है। यहां होली के दिन डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बीच सड़क जमकर शराबबाजी की और हुड़दंग मचाया। एक पुलिसवाला गाड़ी की बोनट पर ही बैठकर पैग बना रहा है और दूसरा बोनट का सहारा लिए खड़ा है। डायल 100 पुलिसकर्मियों के शराब पीने का मामले की खबर वायरल होने के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को एसपी अजयपाल शर्मा ने सस्पेंड कर दिया है।
यह वीडियो इससे पहले भी वायरल हो चुका है और और उस वक्त हमने दैनिक जागरण के शामली ब्यूरो इंचार्ज लोकेश पंडित से संपर्क किया था। उन्होंने बताया था कि वायरल वीडियो पुराना है। इसमें डायल 100 के जवान मेरठ-करनाल हाईवे पर टिटौली चेक पोस्ट पर खुलेआम शराब पी रहे थे। जवानों को निलंबित कर दिया गया था।
अब बारी थी भ्रामक पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर राज आलम को तकरीबन नौ हजार लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। यह वीडियो साल 2017 का होली के दौरान का है। वहीं, सड़क पर सरेआम शराब की वजह से इन पुलिस कर्मियों पर करवाई करते हुए सस्पेंड भी कर दिया गया था।
- Claim Review : उत्तर प्रदेश पुलिस पर निशाना साधा जा रहा है।
- Claimed By : FB User- Raj Aalam Tvs
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












