X
X

Fact Check: कांगो में हुए नौका हादसे का वीडियो फिर से गोवा के नाम पर वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में इस दावे को फर्जी पाया। कांगो में हुए नौका हादसे के वीडियो को गोवा का बताकर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Jun 18, 2025 at 02:09 PM
  • Updated: Jun 18, 2025 at 04:16 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)।  सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक नाव को डूबते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि गोवा में नाव डूबने के बाद कई लोग लापता हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल हो रहा वीडियो गोवा का नहीं, बल्कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य का है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

इंस्टाग्राम यूजर ‘lkmathura’ ने 14 जून 2025 को वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा “गोवा में नाव डूबने के बाद 64 लोग लापता।”

पड़ताल

इससे पहले यह पोस्ट सोशल मीडिया पर समान संदर्भ में पहले भी वायरल हुई थी। हमने अपनी जांच में इस पोस्ट में किए गए दावे को गलत पाया था, जिसकी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

अपनी पड़ताल शुरू करने के लिए, हमने सबसे पहले कीवर्ड सर्च का इस्तेमाल किया। हमें न्यूज़ सर्च में ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें गोवा में किसी नाव हादसे का ज़िक्र हो। हाँ, हमें गोवा पुलिस का एक ट्वीट ज़रूर मिला, जिसमें इस पोस्ट को फ़र्ज़ी बताया गया था। 5 अक्टूबर, 2024 के इस ट्वीट में लिखा था: “A video circulating on social media claims a boat capsized near Goa’s shore. This is false. The incident occurred in Goma, Congo, Africa. Please refrain from sharing unverified news. (सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि गोवा के तट के पास एक नाव पलट गई। यह झूठ है। यह घटना अफ्रीका के कांगो के गोमा में हुई। कृपया असत्यापित समाचार साझा करने से बचें।)”

यहां से क्लू लेते हुए हमने अपनी कीवर्ड सर्च को आगे बढ़ाया, तो हमें यह वीडियो न्यूज़ एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के यूट्यूब चैनल पर 4 अक्टूबर को अपलोड मिला. इसके साथ लिखा था: “Footage filmed by a witness shows the moment an overcrowded boat capsized on Lake Kivu in the Democratic Republic of Congo, killing at least 78 people. (एक प्रत्यक्षदर्शी द्वारा फ़िल्माए गए फ़ुटेज में वह क्षण दिखाया गया है, जब कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में किवु झील पर लोगों से भरी हुई एक नाव पलट गई, जिसमें कम से कम 78 लोग मारे गए.)”

हमें इस वीडियो को लेकर कई और खबरें मिलीं, जहाँ इसे कांगो में हुई घटना का बताया गया था।

यह वीडियो एक बार पहले भी सोशल मीडिया पर फर्जी दावे के साथ वायरल हो चूका है। उस समय भी विश्वास न्यूज़ ने इसकी जांच की थी। उस समय पुष्टि के लिए हमने गोवा के एसपी अक्षत कौशल से संपर्क किया था, जिन्होंने कन्फर्म किया था कि गोवा में नाव डूबने की ऐसी कोई घटना नहीं हुई है

वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर lkmathura को 36 हजार से अधिक यूजर फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में इस दावे को फर्जी पाया। कांगो में हुए नौका हादसे के वीडियो को गोवा का बताकर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : गोवा में नाव डूबने के बाद कई लोग लापता हैं।
  • Claimed By : Instagram user 'lkmathura'
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later