X
X

Fact Check: बांग्लादेश में तोड़े गए रिक्शे के वीडियो को भारत का बताते हुए किया जा रहा वायरल

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो बांग्लादेश की राजधानी ढाका का है। बांग्लादेश के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ भारत का बताते हुए फैलाया जा रहा है।

  • By: Umam Noor
  • Published: May 15, 2025 at 03:22 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें  एक बुलडोजर रिक्शा को तोड़ता हुआ देखा जा सकता है। वहीं, वीडियो में रिक्शा चालक रोते हुए अपने रिक्शे को बचाने की कोशिशें कर रहा है और आस- पास लोगों से मदद मांग रहा है। वीडियो को भारत का बताते हुए शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दिल्ली नगर निगम ने यह रिक्शा तोड़ दिया।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो बांग्लादेश की राजधानी ढाका का है। बांग्लादेश के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ भारत का बताते हुए फैलाया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर ने 14 मई को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “नगर निगम P.W.D वालों ने गरीब का रिक्शा तोड़ा …. इस भाई का क्या कुसूर था। mcd #mcddelhi”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो के की- फ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस से सर्च किया। सर्च किए जाने पर हमें यह वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया हुआ मिला। 14 मई को अपलोड किये हुए इस वीडियो में हमें बांग्लादेशी न्यूज़ वेबसाइट ढाका ट्रिब्यून का लोगो नजर आया।

इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और हम ढाका ट्रिब्यून के यूट्यूब चैनल पर पहुंचे।  हमें यह वीडियो 14 मई 2025 को अपलोड किया हुआ मिला। यहां वीडियो के साथ दिए कैप्शन के मुताबिक, “नगर निगम ने मेन रोड़ पर घुसने पर बैटरी चालित ऑटोरिक्शा को कुचल दिया।”

वायरल वीडियो का बड़ा वर्जन हमें ढाका ट्रिब्यून के फेसबुक पेज पर 13 मई 2025 को अपलोड किया हुआ मिला। यहां वीडियो के साथ बताया गया “अवैध ऑटो-रिक्शा हटाने के अभियान के दौरान ड्राइवर ज़मीन पर गिर गया।”

बांग्लादेश की न्यूज़ वेबसाइट इत्तेफाक डॉट कॉम डॉट बीडी पर इस मामले से जुड़ी खबर मिली।  14 मई 2025 की इस खबर के मुताबिक, ‘ढाका नॉर्थ सिटी कॉरपोरेशन (DNCC) ने मेन रोड़ पर गाड़ी चलाने की सज़ा के तौर पर तीन ड्राइवरों के ऑटोरिक्शा को तोड़ दिया है। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस बीच, ढाका नॉर्थ सिटी कॉरपोरेशन के प्रशासक मोहम्मद एजाज ने तीनों ऑटो-रिक्शा चालकों के लिए मुआवज़े की घोषणा की है।”

बांग्लदेशी न्यूज वेबसाइट ‘प्रोथोम आलो’ के यूट्यूब चैनल पर इसी मामले से जुड़ा एक दूसरा वीडियो देखा जा सकता है। 13 मई 2025 को अपलोड हुए वीडियो में बताया गया, “बैटरी से चलने वाले कई ऑटो- रिक्शा ढाका में जब्त हुए।”

वायरल पोस्ट से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने बांग्लादेश के पत्रकार सदिकुर रहमान  से संपर्क किया और वायरल पोस्ट उनके साथ शेयर की। उन्होंने हमें बताया, “यह मामला पिछले दिनों ढाका में सामने आया था, लेकिन अब प्रशासन ने मुआवजा देने की बात भी कही है।”

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को 10 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो बांग्लादेश के ढाका का है। बांग्लादेश के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ भारत का बताते हुए फैलाया जा रहा है। 

  • Claim Review : भारत में नगर निगम ने यह रिक्शा तोड़ दिया।
  • Claimed By : FB User- Khurram Siddiqui Iyc
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later