X
X

Fact Check: मध्यप्रदेश के मंदसौर में लगी आग के वीडियो को जोधपुर का बता किया जा रहा है वायरल

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि ये दावा गलत है। आग की यह घटना जोधपुर के मंडोर की नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के मंदसौर की है। 

नई दिल्‍ली विश्‍वास न्‍यूज।  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाइपलाइन में लगी आग को देखा जा सकता है। वीडियो इंडिया टीवी के बुलिटिन का है जहां ब्रेकिंग प्लेट पर इस वीडियो को जोधपुर के मंडोर का बताया जा रहा है। साथ ही वीडियो में न्यूज़ एंकर भी इसे राजस्थान के जोधपुर के मंडोर में लगी आग का वीडियो बताती दिख रहीं हैं।

विश्वास न्यूज़ ने वीडियो की जांच की और पाया कि यह घटना राजस्थान के जोधपुर की नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के मंदसौर की है।

क्या है वायरल पोस्ट?

न्यूज़ चैनल इंडिया टीवी (Archive) ने 27 मार्च को आग के इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा “राजस्थान: जोधपुर के पास मंडौर में भीषण आग, पाइपलाइन में आग लगने से दहशत मची।” वीडियो में ब्रेकिंग प्लेट पर लिखा है “जोधपुर के पास मंडौर में भीषण आग ” वीडियो में दिख रही न्यूज़ एंकर भी इस वीडियो को राजस्थान के मंडोर का बता रहीं हैं।

पड़ताल

विश्वास न्यूज ने इस दावे की जांच करने के लिए सबसे पहले कीवर्ड सर्च का सहारा लिया। कीवर्ड्स से ढूंढ़ने पर हमें जोधपुर में लगी ऐसी किसी आग की कोई खबर नहीं मिली।

इसके बाद हमने इस क्लिप को ठीक से देखा।  वीडियो में 30 सेकंड पर स्क्रीन पर एक दमकल की गाड़ी को देखा जा सकता है। इस गाड़ी के ऊपर लिखा है “नगर पालिका परिषद मंदसौर।” आपको बता दें कि मंदसौर मध्य प्रदेश राज्य का एक जिला है।

इसके बाद हमने कीवर्ड्स की मदद से ढूंढा कि क्या एमपी के मंदसौर में ऐसी कोई आग लगी है? हमें बहुत सी खबरें मिलीं जिनमें बताया गया कि 27 मार्च 2025 को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के शक्करखेड़ी गांव में एक भंडारण इकाई में भीषण आग लग गई ठगी, जहां सरकार के जल जीवन मिशन के तहत इस्तेमाल होने वाले पाइप रखे गए थे।  

कीवर्ड्स से वीडियो सर्च करने पर हमें Zee Madhya Pradesh Chhattisgarh के फेसबुक पेज पर 28 मार्च को अपलोड किया गया वीडियो मिला जिसमें वायरल क्लिप में दिख रही आग को देखा जा सकता है। यहाँ इसे मध्यप्रदेश के मंदसौर का बताया गया।

न्यूज़ वेबसाइट IBC24 के यूट्यूब चैनल पर भी हमें वायरल आग की क्लिप वाला वीडियो मार्च 28, 2025 को अपलोड मिला। यहाँ भी इसे मध्यप्रदेश के मंदसौर का बताया गया।

इस मामले में पुष्टि के लिए हमने मंदसौर में नई दुनिया के रिपोर्टर सुरेंद्र दुबे से बात की। उन्होंने कन्फर्म किया कि यह वीडियो 27 मार्च को मंदसौर के ग्राम शक्करखेड़ी में स्थित वेंसर प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में लगी आग का है।

वीडियो को शेयर करने वाले यूजर इंडिया टीवी के फेसबुक पर 19 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि ये दावा गलत है। आग की यह घटना जोधपुर के मंडोर की नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के मंदसौर की है। 

  • Claim Review : राजस्थान के जोधपुर के मंडोर में लगी आग का वीडियो
  • Claimed By : Fb user इंडिया टीवी
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later