X
X

Fact Check: ICC ODI रैंकिंग से नहीं हटाए गए विराट कोहली और रोहित शर्मा

विराट कोहली और रोहित शर्मा को आईसीसी वनडे रैंकिंग से नहीं हटाया गया था। यह एक तकनीकी गड़बड़ी थी, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दावा गलत है।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Aug 21, 2025 at 03:54 PM
  • Updated: Aug 21, 2025 at 04:08 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। आईसीसी की वेबसाइट पर वनडे रैंकिंग सूची के एक स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि  विराट कोहली और रोहित शर्मा को इस सूची से हटा दिया गया है। पोस्ट को शेयर कर यूजर इन दोनों खिलाड़ियों के संन्यास की बात कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को आईसीसी वनडे रैंकिंग से नहीं हटाया गया है। इनके नाम वेबसाइट से एक तकनीकी गड़बड़ी के चलते कुछ समय के लिए गायब हो गए थे, मगर इस गलती को जल्द ही सुधार लिया गया था।  

क्या हो रहा है वायरल ?

Instagram यूजर t20express ने 20 अगस्त 2025 को वायरल स्क्रीनशॉट्स को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “रोहित शर्मा और विराट कोहली को ICC वनडे रैंकिंग से हटा दिया गया है। हद है। 2-3 दिन पहले जारी नया icc Odi रैंकिंग में Rohit Sharma 2 नंबर पे और Virat Kohli 4 नंबर पे थे।।”

पड़ताल

वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले आईसीसी की वेबसाइट को खंगाला। इस सूची में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर और विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं।

कीवर्ड्स से सर्च करने पर हमें कई खबरें मिलीं जिनमें बताया गया था कि  एक तकनीकी गड़बड़ी के चलते कुछ समय के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली  के नाम इस सूची से निकल गए थे, मगर इस गलती को जल्द ही सुधर लिया गया था।

आजतक की 20 अगस्त 2025 की खबर के अनुसार “ICC ODI Ranking Correction: ICC ने बुधवार खिलाड़ियों की रैंकिंग अपडेट की, जिसमें तकनीकी गड़बड़ी के चलते हैरान करने वाले बदलाव देखने को मिले। इस लिस्ट में टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह नहीं मिली, जबकि 54 साल के केन्या के ऑलराउंडर को अचानक रैंकिंग में शामिल कर लिया गया। बाद में ICC ने अपनी गलती सुधार ली।” खबर के अनुसार “Wisden.com ने जब इस मामले पर आईसीसी से संपर्क किया तो संस्था ने कहा कि इस हफ्ते की रैंकिंग में कई दिक्कतें आई हैं, जिनकी जांच की जा रही है, हालांकि  कुछ ही देर बाद तकनीकी गड़बड़ियां ठीक कर दी गईं और रैंकिंग को दोबारा अपडेट किया गया। इसमें इनएक्टिव खिलाड़ियों को हटा दिया गया और रोहित शर्मा व विराट कोहली को पिछले हफ्ते वाली ही पोजिशन पर बहाल कर दिया गया।”

 इसके बाद हमने क्रिकेट विशेषज्ञ और ईएसपीएन कमेंटेटर सैयद हुसैन से संपर्क किया, जिन्होंने पुष्टि की कि यह एक टेक्निकल ग्लिच था और इस गलती को जल्द ही सुधार लिया गया था।

अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर देवानंद भास्कर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को लगभग 1000 यूजर फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विराट कोहली और रोहित शर्मा को आईसीसी वनडे रैंकिंग से नहीं हटाया गया था। यह एक तकनीकी गड़बड़ी थी, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दावा गलत है।

  • Claim Review : रोहित शर्मा और विराट कोहली को ICC वनडे रैंकिंग से हटा दिया गया है
  • Claimed By : Facebook user Devanand Bhaskar
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later