X
X

Fact Check : मुंबई में कुदरती घटना में नहीं गईं जानें, फेक दावा वायरल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह पूरी तरह फर्जी साबित हुई। लाइक और कमेंट के लिए कई यूजर्स इस तरह के वीडियो पोस्‍ट करते रहते हैं।

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: Mar 25, 2025 at 06:08 PM
  • Updated: Mar 27, 2025 at 01:23 PM

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया के कई प्‍लेटफॉर्म पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें आसमान में बहुत तेजी से बिजली कड़कते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ भयानक तरीके से बवंडर को भी देखा जा सकता है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि मुंबई में इसके कारण तीन लाख लोगों ने अपनी जान गंवा दीं। छह हजार से ज्‍यादा घर बर्बाद हो गए।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह पूरी तरह फर्जी साबित हुई। लाइक और कमेंट के लिए कई यूजर्स इस तरह के वीडियो पोस्‍ट करते रहते हैं।

क्‍या हो रहा है वायरल

इंस्‍टाग्राम हैंडल ने 23 मार्च को एक वीडियो को पोस्‍ट किया। इसके ऊपर लिखा गया,“मुंबई में कलयुग की लहर 6 हजार घर हुए समाप्‍त। 3 लाख लागों ने गवाई जान।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। इसे हालिया समझकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल का इस्‍तेमाल किया। यहां वायरल दावे के आधार पर हमने कीवर्ड बनाकर सर्च किया। हमें एक भी ऐसी खबरें नहीं मिलीं, जो वायरल वीडियो के बारे में कोई जानकारी दे सके।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम्‍स निकाले । फिर इन्‍हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया । हमें 14 जनवरी की एक फेसबुक पोस्‍ट पर यही वीडियो मिला। इसे टेक्‍सस का बताया गया।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए हमने मुंबई के पत्रकार सर्वेश पाठक से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्‍ट को शेयर किया। उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो फेक है। मुंबई में इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है।

अब तक की पड़ताल से यह साबित हो गया कि वायरल वीडियो का मुंबई से कोई संबंध नहीं है। असली वीडियो कहां का है, विश्‍वास न्‍यूज स्‍वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जांच के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि यह हैंडल मई 2024 को बनाया गया। इसे 22 हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्‍कर्ष : मुंबई में कुदरती कहर के नाम पर वायरल हो रही पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। यह वीडियो पिछले कई महीनों से वायरल है।

  • Claim Review : मुंबई का वीडियो
  • Claimed By : IG user life_is_very_important001
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later