X
X

Fact Check : राजस्‍थान के CM भजन लाल ने नहीं दिया अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयान, एडिटेड क्लिप वायरल

विश्‍वास न्‍यूज ने विस्‍तार से इसकी जांच की। पता चला कि वायरल क्लिप एडिटेड है। मुख्‍यमंत्री के भाषण में से एक हिस्‍सा एडिट करके वायरल किया जा रहा है।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा की इनदिनों एक वीडियो क्लिप काफी वायरल हो रही है। इसमें उन्‍हें अपनी ही पार्टी यानी भाजपा के खिलाफ बोलते हुए दिखाया गया है। क्लिप में उन्‍हें यह बोलते हुए सुना जा सकता है कि ये भारतीय जनता पार्टी का जुमला है। ये जुमले के आधार पर वोट मांगते हैं।

इस क्लिप को सच समझकर कई यूजर्स सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर रहे हैं। विश्‍वास न्‍यूज ने विस्‍तार से इसकी जांच की। पता चला कि वायरल क्लिप एडिटेड है। मुख्‍यमंत्री के भाषण में से एक हिस्‍सा एडिट करके वायरल किया जा रहा है। जिससे उनके भाषण का अर्थ बदल गया। असली भाषण में सीएम को यह बोलते हुए सुना जा सकता है कि विरोधी लोग कहते हैं कि भाजपा जुमले के आधार पर वोट मांगती है।

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फेक साबित हुई। एक बार पहले भी इस क्लिप की जांच की जा चुकी है। उस पड़ताल को यहां पढ़ा जा सकता है।

क्‍या हो रहा है वायरल

नरेंद्र लूनिया नाम के एक इंस्‍टाग्राम हैंडल ने 24 फरवरी को क्लिप को पोस्‍ट किया। इसके ऊपर लिखा गया, “भाजपा की सच्‍चाई तो भजन ने बता दिया आज। आपकी बातों में सच्‍चाई है।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। पोस्ट को सच मानकर दूसरे यूजर्स भी इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा की वायरल क्लिप के बारे में जानने के लिए सबसे पहले इसके कई कीफ्रेम्‍स निकाले गए। फिर इन्‍हें गूगल लेंस टूल के जरिए रिवर्स सर्च किया गया। हमें 21 फरवरी 2024 को अपलोड असली वीडियो मिला। बिश्‍नोई मीडिया नाम के इस यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में 10वें मिनट के बाद सीएम को यह बोलते हुए सुना जा सकता है, “विरोधी लोग कहते थे कि धारा 370 को नहीं हटा सकते हैं। खून की नदियां बह जाएंगी। ये भारतीय जनता पार्टी का जुमला है। जुमले के आधार पर वोट मांगते हैं। हमने कहा कि हम जो कहते हैं, जुमला नहीं होता है।”

वीडियो में मौजूद कैप्‍शन में बताया गया कि मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा श्री आलम नकलंग मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे थे। यह कार्यक्रम 21 फरवरी 2024 को हुआ था।

सर्च से हमें पता चला कि बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी के आलपुरा धोरा स्थित नवनिर्मित प्राचीन नकलंग आलमजी महाराज मंदिर की तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 20 फरवरी से शुरू हुआ था।

विश्‍वास न्‍यूज से बातचीत में दैनिक जागरण, राजस्‍थान के ब्‍यूरो चीफ नरेंद्र शर्मा ने बताया कि वायरल क्लिप फर्जी है। उन्‍होंने विरोधियों के आरोपों का जवाब देते हुए भाषण दिया था। वायरल पोस्‍ट फर्जी है। यह अकाउंट सितंबर 2014 को बनाया गया।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की जांच में पता चला कि राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा के पुराने भाषण के एक हिस्‍से को काटकर गलत दावे के साथ वायरल किया गया। हमारी पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फेक साबित हुई।

  • Claim Review : भजन लाल शर्मा ने भाजपा को बताया जुमले वाली पार्टी
  • Claimed By : IG user narendralunia
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later