X
X

Fact Check : नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर पर प्रदर्शनकारियों ने नहीं किया हमला, फर्जी पोस्‍ट वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। यह वीडियो नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में मार्च 2025 में हुए एक उत्सव के वक्त जमा हुई भीड़ का है। वीडियो को गलत दावे के साथ नेपाल में चल रहे मौजूदा विरोध प्रदर्शनों से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Sep 11, 2025 at 04:16 PM
  • Updated: Sep 11, 2025 at 04:41 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। नेपाल में सरकार के खिलाफ चल रहे जेन-जी विरोध-प्रदर्शन को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मंदिर के बाहर काफी संख्या में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। वहीं, इस वीडियो में कुछ लोग मंदिर के गेट पर भी चढ़े हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को जेन- जी प्रदर्शन की बताते हुए शेयर कर दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर को निशाना बनाया और यह उसी मौके का वीडियो है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। यह वीडियो नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में मार्च 2025 में हुए एक उत्सव के वक्त जमा हुई भीड़ का है। वीडियो को गलत दावे के साथ नेपाल में चल रहे मौजूदा विरोध प्रदर्शनों से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक पेज ‘अपना प्रदेश न्यूज नेटवर्क’ ने 10 सितंबर को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “गुस्सा अगर सरकार से है, तो निशाना पशुपतिनाथ मंदिर क्यों? ये मंदिर सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज की आस्था और पहचान का प्रतीक है। सरकार के खिलाफ विरोध समझ आता है, लेकिन मंदिर के दरवाज़े तोड़ने की कोशिश? असली गुस्सा कहाँ है? और चोट मंदिर पर क्यों? #NepalRiots #AttackonPashupatinathmandir.”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिए वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को सर्च किया। सर्च किए जाने पर हमें यह वीडियो राहुल झा नाम के यूजर की तरफ से समान दावे के साथ 10 सितंबर 2025 को पोस्ट किया हुआ मिला। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने इसे फर्जी बताया और एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। स्क्रीनशॉट के अनुसार पशुपतिनाथ मंदिर कमेटी ने कहा है, “पशुपतिनाथ मंदिर में दिख रहा वीडियो पुराना है और मंदिर परिसर फ़िलहाल खाली और सामान्य स्थिति में है।”

इसी बुनियाद पर हमने वीडियो को सर्च करना शुरू किया। ‘Hamro jatra’ नाम के एक फेसबुक पेज पर इस वीडियो को 14 जुलाई को अपलोड किया गया है। वीडियो के अनुसार, यह वीडियो पशुपति मंदिर की शोभायात्रा के दौरान का है।

सर्च किए जाने पर हमें इसी मौके का वीडियो ‘Jatra Bewastapan Samati’ नाम के फेसबुक पेज की तरफ से 21 मार्च को अपलोड किया हुआ मिला। यहां वीडियो के बारे में बताया कि यह वीडियो ‘घोडे जात्रा’ (उत्सव) का है।

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने असली वीडियो को शेयर करने वाले पेज ‘Hamro jatra’ के संचालक श्याम था से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वह एक पत्रकार हैं। वहीं, यह वीडियो पशुपतिनाथ मंदिर में हुए एक उत्सव का है।

नेपाल में चल रहे जेन-जी प्रदशनों के हवाले से सोशल मीडिया पर कई भ्रामक वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनका विश्वास न्यूज ने भी फैक्ट चेक किया है। इस मामले से सम्बंधित हमारा फैक्ट चेक आर्टिकल यहां पढ़ा जा सकता है।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक पेज ‘अपना प्रदेश न्यूज नेटवर्क’ की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि पेज को 525 लोग फॉलो करते हैं। वहीं, इस पेज पर ट्रेंडिंग टॉपिक से जुड़े वीडियो शेयर किये जाते हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। यह वीडियो नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में मार्च 2025 में हुए एक उत्सव के वक्त जमा हुई भीड़ का है। वीडियो को गलत दावे के साथ नेपाल में चल रहे मौजूदा विरोध प्रदर्शनों से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर को निशाना बनाया और यह उसी मौके का वीडियो है।
  • Claimed By : FB User- Apna pradesh News network
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later