X
X

Fact Check : फूड डिलीवरी गर्ल के साथ बदतमीजी का यह वीडियो असली नहीं, बल्कि स्क्रिप्टेड है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि फूड डिलीवरी गर्ल के साथ बदतमीजी का यह वीडियो असली नहीं है। यह दावा गलत है। असल में यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है, जिसे लोगों को जागरूक करने के लिए बनाया गया था।

नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक फूड डिलीवरी गर्ल एक घर में पार्सल देने जाती है और पार्सल लेने वाले लड़के उसे पैसे देने से मना कर देते हैं। बाद में वे उस लड़की को जबरदस्ती अपने रूम के अंदर खींच लेते हैं और थोड़ी देर बाद उसे बाहर निकाल देते हैं। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि इन लड़कों ने इस लड़की का रेप किया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल  में पाया कि यह दावा फर्जी है। वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है, जिसे वीडियो क्रिएटर संजना गलरानी ने बनाया है।

क्या हो रहा है वायरल

फेसबुक पेज adivasi_kola_kuli_adda ने इस वीडियो को शेयर किया। साथ में लिखा “डिलीवरी गर्ल्स को रेप किया गया।”

वायरल पोस्ट का आर्काइव  वर्जन यहाँ देख सकते हैं।

पड़ताल

विश्वास न्यूज ने सबसे पहले वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें Sanjjanaa Galrani नाम के एक फेसबुक पेज पर यह वीडियो 28 दिसंबर 2024 को अपलोड मिला। साथ में लिखा था, “यह एक अप्रत्याशित स्थिति है। उनका सम्मान करें। डिस्क्लेमर: देखने के लिए धन्यवाद! कृपया ध्यान दें कि इस पेज में स्क्रिप्टेड ड्रामा, पैरोडी और जागरूकता वीडियो शामिल हैं। ये शॉर्ट  फ़िल्में केवल मनोरंजन और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए बनाई गई हैं। वीडियो में दिखाए गए सभी पात्र और परिस्थितियाँ काल्पनिक हैं और इनका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना, मनोरंजन करना और शिक्षा देना है।.”

साथ ही  वीडियो के अंत में भी एक डिस्क्लेमर लिखा आता है, जिसमें लिखा है “यह रील लाइफ वीडियो फुटेज केवल जनता को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है, ताकि उन्हें यह समझाया जा सके कि वास्तविक दुनिया की परिस्थितियाँ कैसी हो सकती हैं। और जनता को शिक्षित करने के लिए चित्रित किया गया है। इस वीडियो में पात्र मनोरंजन और शिक्षा के उद्देश्य से हैं।”

इस विषय में पुष्टि के लिए हमने इस पेज के एडमिन से संपर्क किया। उन्होंने कन्फर्म किया कि यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है, जिसे जागरूकता के उद्देश्य से बनाया गया है।

विश्वास न्यूज़ ने पहले भी इस तरह के कई फैक्ट चेक किये हैं, जिन्हें यहाँ पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने फर्जी पोस्टे करने वाले पेज adivasi_kola_kuli_adda की जांच की। फेसबुक यूजर के लगभग 19000 फ़ॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि फूड डिलीवरी गर्ल के साथ बदतमीजी का यह वीडियो असली नहीं है। यह दावा गलत है। असल में यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है, जिसे लोगों को जागरूक करने के लिए बनाया गया था।

  • Claim Review : डिलीवरी गर्ल्स को रेप किया गया।
  • Claimed By : Facebook User adivasi_kola_kuli_adda
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later