X
X

Fact Check : इस्तांबुल के एयरपोर्ट की तस्वीर को उत्तर प्रदेश का बताकर किया जा रहा वायरल 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि तुर्किये के इस्तांबुल शहर की तस्वीर को उत्तर प्रदेश के एयरपोर्ट के नाम से वायरल किया जा रहा है।  

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में एक बड़े से हाईटेक एयरपोर्ट को देखा जा सकता है, जहां पर कई सारे एयरप्लेन खड़े हैं। इसे शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के एयरपोर्ट की है। पोस्ट में यह भी कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में कुल 21 एयरपोर्ट हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। यह तस्वीर उत्तर प्रदेश की नहीं, बल्कि तुर्किये के इस्तांबुल शहर की है। इस्तांबुल के एयरपोर्ट की तस्वीर को गलत दावे के साथ यूपी के नाम से वायरल किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 19 एयरपोर्ट हैं, जिनमें से पांच परिचालन में नहीं हैं, जबकि एक एयरपोर्ट निर्माणाधीन है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर मनोज उपाध्याय ने 4 मार्च 2025 को तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “उत्तर प्रदेश ने इतिहास रचा, 21 एयरपोर्ट वाला भारत का पहला राज्य बना,ये प्रभु राम जी, काशी विश्वनाथ जी मुरली वाले और माँ गंगा की पावन धरा है…!!!” जय हो

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल तस्वीर सीएनट्रैवलर नामक एक वेबसाइट पर मिली। वेबसाइट पर मौजूद एक रिपोर्ट के अनुसार, वायरल तस्वीर तुर्किये के इस्तांबुल शहर के एयरपोर्ट की है। रिपोर्ट में एयरपोर्ट की खासियत, डिजाइन,सुविधाओं और टेक्नोलॉजी के बारे में बताया गया है। 

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट एयरपोर्ट इनफो की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 7 अप्रैल 2020 को प्रकाशित किया गया था। इस रिपोर्ट में भी तस्वीर को तुर्किये के इस्तांबुल शहर के एयरपोर्ट का बताया गया है।

पड़ताल के दौरान हमें वायरल तस्वीर तुर्कीस एयरलाइन की वेबसाइट पर इसी जानकारी के साथ मिली। साथ ही हमें वायरल तस्वीर से जुड़ा एक वीडियो इस्तांबुल एयरपोर्ट के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर मिला। वीडियो को 4 दिसंबर 2021 को शेयर किया गया है। वीडियो में एयरपोर्ट के खासियतों के बारे में बताया गया है। वीडियो में शुरुआती कुछ सेकेंड में वायरल तस्वीर वाले हिस्से को देखा जा सकता है।

हिंदुस्तान की वेबसाइट पर 12 मार्च 2024 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश देश का इकलौता ऐसा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा एयरपोर्ट्स हैं। संसद डॉट इन की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, नागरिक उड्डयन मंत्री ने राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए बताया था कि उत्तर प्रदेश में कुल 19 एयरपोर्ट्स हैं, जिनमें से पांच परिचालन में नहीं हैं, जबकि एक एयरपोर्ट निर्माणाधीन है।

अन्य न्यूज रिपोर्ट को यहां पर देखा जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए हमने सहयोगी दैनिक जागरण के लखनऊ के सीनियर चीफ रिपोर्टर राजीव बाजपेयी  से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि तस्वीर उत्तर प्रदेश के एयरपोर्ट की नहीं है। 

विश्वास न्यूज ने पहले भी इससे मिलते-जुलते दावे की पड़ताल की है। पूरी रिपोर्ट को यहां लिंक पर क्लिक कर पढ़ा जा सकता है। 

अंत में हमने तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। प्रोफाइल पर यूजर ने खुद को उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि तुर्किये के इस्तांबुल शहर की तस्वीर को उत्तर प्रदेश के एयरपोर्ट के नाम से वायरल किया जा रहा है।  

  • Claim Review : उत्तर प्रदेश के एयरपोर्ट की तस्वीर।
  • Claimed By : FB User Manoj Upadhhyay
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later